1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फादर्स डे पर सलमान खान ने खोला यादों का पिटारा, पिता सलीम खान को इस अंदाज में किया विश

फादर्स डे पर सलमान खान ने खोला यादों का पिटारा, पिता सलीम खान को इस अंदाज में किया विश

 Published : Jun 21, 2020 02:53 pm IST,  Updated : Jun 21, 2020 02:58 pm IST

सलमान खान ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पिता सलीम खान की अनदेखी तस्वीरों का कोलाज है।

सलमान खान ने फादर्स डे पर शेयर किया खास वीडियो- India TV Hindi
सलमान खान ने फादर्स डे पर शेयर किया खास वीडियो Image Source : INSTAGRAM: @BEINGSALMANKHAN

21 जून को दुनियाभर में फादर्स डे मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से लोग बाहर सेलिब्रेट नहीं कर सकते, इस वजह से सोशल मीडिया पर ही अपने पिता के प्रति प्यार जाहिर कर रहे हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने पिता सलीम खान को खास अंदाज में फादर्स डे की बधाई दी है। उन्होंने एक वीडियो में यादों का पिटारा खोल दिया है।

सलमान खान ने जो वीडियो शेयर किया है, इसमें सलीम खान की अनदेखी तस्वीरें हैं। साथ ही बेटे सलमान खान, बेटियों और पूरे परिवार के साथ भी सलीम खान दिखाई दे रहे हैं। इसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। 

'फादर्स डे' 2020: अमिताभ बच्चन से सलमान खान तक, बॉलीवुड सितारों ने फादर्स डे पर किया पोस्ट

इस वीडियो के कैप्शन में सलमान खान ने लिखा है, "हैप्पी फादर्स डे, आपके पिता आपसे जो सबसे बेस्ट गिफ्ट चाहते हैं वो ये है कि आप खुश रहें। बच्चे खुश तो पिता भी खुश।"

फिल्म इंडस्ट्री में पिता-पुत्र सलमान और सलीम खान की जोड़ी बहुत फेमस है। उनकी बॉन्डिंग हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं। सलीम खान हर कदम पर अपने बेटे सलमान का साथ देते दिखाई देते हैं।

फिल्मों की बात करें तो सलमान अब फिल्म 'राधे' में दिखाई देंगे। दिशा पटानी के साथ इस एक्शन ड्रामा फिल्म के इस साल ईद पर रिलीज होने की उम्मीद थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण इसमें देरी हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन