1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में नजर आएगी ये 'दंगल गर्ल'

आमिर की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में नजर आएगी ये 'दंगल गर्ल'

 Published : May 06, 2017 01:06 pm IST,  Updated : May 06, 2017 01:06 pm IST

फिल्म 'दंगल' से अपनी अभिनय की पारी की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आएंगी।

aamir fatima- India TV Hindi
aamir fatima Image Source : PTI

मुंबई: फिल्म 'दंगल' से अपनी अभिनय की पारी की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में नजर आएंगी।

फिल्म के निर्देशक विजय कृष्णा आचार्य ने कहा, "फिल्म में लड़की की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें इसके लिए ऐसी अभिनेत्री की जरूरत थी, जो इसके साथ पूरा न्याय कर सके। कई ऑडिशन्स और कार्यशालाओं के बाद हमें लगा कि फातिमा एक शानदार अभिनेत्री हैं। हमें अपनी फिल्म के लिए बिल्कुल उपयुक्त अभिनेत्री मिल गई, जिसे लेकर हम बेहद खुश हैं।"

फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले होगा। कंपनी के बयान के मुताबिक, 'धूम 3' के बाद आचार्य और आमिर की एक साथ यह दूसरी फिल्म है।

फिल्म 1839 के उपन्यास 'कन्फेशन्स ऑफ ए ठग' पर आधारित है और इसे 2018 में दिवाली के मौके पर रिलीज किए जाने की योजना है।

फिल्म की शूटिंग एक जून से शुरू होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन