नोएडा: पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने 2014 में आई फिल्म खूबसूरत से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। फवाद को हिन्दी सिनेमाजगत में कदम रखते ही दर्शकों से खूब प्यार मिला। उन्हें उनके पाकिस्तानी शो जिंदगी गुलजार है से भारत में लोकप्रियता हासिल हुई थी। लेकिन अपनी पहली हिंदी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के बाद फवाद की ज्यादातर फिल्में कई सितारों वाली रही हैं। उनकी पिछली फिल्म 'कपूर एंड सन्स' और आगामी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' इसी तरह की फिल्में हैं। लेकिन फवाद का कहना है कि वह विषय पर आधारित फिल्म चुनते हैं।
इसे भी पढ़े:- OMG! फिल्मों में स्मार्ट दिखना पसंद नहीं करते फवाद
...तो आलिया के बारे में ऐसा सोचते हैं फवाद
उन्होंने कहा, "मैं नहीं समझता कि किसी मल्टी स्टारर फिल्म या अकेले स्टार वाली फिल्म से आपके फिल्में चुनने का कुछ लेना-देना होता है। यह एक पुरानी सोच है। निश्चितरूप से आप एक स्वस्थ संतुलन बनाना चाहते हैं, लेकिन इसका अधिक संबंध इस बात से होता है कि आप किस तरह का किरदार निभा रहे हैं।"
यहां वह फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस लिमिटेड के जियोवाणी नामक सूट और जैकेट ब्रांड के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान उन्होंने आईएएनएस से कहा, "फिल्म का विषय बड़ी चीज है। करण (फिल्मकार करण जौहर) ने मुझे 'ऐ दिल है मुश्किल' की पेशकश की, चूंकि धर्मा प्रोडक्शन के साथ मेरा अच्छा तालमेल था, तो मैं इसके साथ जुड़ा। मैंने पहले विषय के आधार पर फिल्म चुनी और इसके बाद मैंने देखा कि हमारे साथ किस तरह की टीम है।"
फिल्म 'खूबसूरत' में फवाद ने सोनम कपूर के अपोजिट युवराज विक्रम सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने 'कपूर एंड सन्स' में समलैंगिक पुरुष का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें काफी सराहा गया। फवाद ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में अपने करियर के शुरुआती दिनों इस तरह का बोल्ड किरदार निभाने को लेकर जरा भी संदेह नहीं था।
अगली स्लाइड में भी पढ़े:-