1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! फिल्मों में स्मार्ट दिखना पसंद नहीं करते फवाद

OMG! फिल्मों में स्मार्ट दिखना पसंद नहीं करते फवाद

 Published : Mar 14, 2016 05:56 pm IST,  Updated : Mar 14, 2016 06:04 pm IST

अपने लाखों प्रशंसकों से मिलने वाले प्यार का लुफ्त उठाने वाले फवाद ने हाल ही में कहा है कि, फिल्मों में वह केवल आकर्षक ही नहीं दिखना चाहते।

fawad khan- India TV Hindi
fawad khan

मुंबई: वर्ष 2014 में आई शशांक घोष के निर्देशन में बनी फिल्म 'खूबसूरत' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान अब जल्द ही शकुन बत्रा की आगामी फिल्म 'कपूर एण्ड संस’ में नजर आने वाले हैं। अपने लाखों प्रशंसकों से मिलने वाले प्यार का लुफ्त उठाने वाले फवाद ने हाल ही में कहा है कि, फिल्मों में वह केवल आकर्षक ही नहीं दिखना चाहते। उनके प्रशंसकों में महिलाओं की खासी संख्या है।

इसे भी पढ़े:- ...तो आलिया के बारे में ऐसा सोचते हैं फवाद

फवाद ने फिल्म खूबसूरत से बतौर अभिनेता बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था। फिल्म में उन्होंने एक युवा युवराज की भूमिका निभाई थी। इसमें उनके साथ सोनम कपूर मुख्य भूमिका में दिखी थीं। फवाद का कहना है कि उनका प्रमुख लक्ष्य फिल्मों में ठोस किरदार निभाने का है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, "मैं फिल्म में केवल आकर्षक नहीं दिखना चाहता। मैं बतौर अभिनेता ठोस किरदार निभाना चाहता हूं। जैसे नृत्य मेरी विशेष क्षमता नहीं है तो मैं उसे सीखने का प्रयास करता हूं और विभिन्न किरदारों में खुद को ढालने का प्रयास करता हूं। इससे आप हर बार एक नए अवतार में दिख सकते हैं।"  'हमसफर' और 'जिंदगी गुलजार है' जैसे मशहूर पाकिस्तानी टीवी शो से ख्याति हासिल करने वाले फवाद ने 2007 में पाकिस्तानी फिल्म 'खुदा के लिए' से शोहरत की सीढि़यां चढ़नी शुरू की थी।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को अपना आदर्श मानने वाले फवाद ने कहा, "जब बात बड़े पर्दे पर विभिन्न प्रकार के किरदार निभाने की आती है तो उसके लिए आमिर खान से बेहतर उदाहरण कोई और नहीं हो सकता। अपने करियर में उन्होंने जो कुछ भी किया है...मैं उसकी सराहना करता हूं। मैं भी उस मुकाम पर पहुंचना चाहता हूं जहां वह हैं। हर बार कुछ नया करने से आप कभी भी एक जगह ठहरे नहीं रह सकते।"

अगली स्लाइड में देखिए आलिया-फवाद का फोटोशूट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन