1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कबीर सिंह' के रोल के लिए 2 घंटे नहाने के बाद घर जाते थे शाहिद कपूर

'कबीर सिंह' के रोल के लिए 2 घंटे नहाने के बाद घर जाते थे शाहिद कपूर

 Published : Apr 11, 2019 05:58 pm IST,  Updated : Apr 11, 2019 05:58 pm IST

शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का टीज़र रिलीज हो गया है। टीज़र के बाद शाहिद ने अपने रोल के बारे में बात की है।

Shahid kapoor- India TV Hindi
Shahid kapoor Image Source : INSTAGRAM/SHAHID KAPOOR

शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) की फिल्म कबीर सिंह(Kabir Singh) जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है और सभी को बेहद पसंद आ रहा है। हाल ही में शाहिद कपूर ने कबीर सिंह में अपने रोल को लेकर बात की। उन्होंने बताया- कबीर सिंह के रोल के लिए वह दिन में 20 सिगरेट पीते थे और घर जाने से पहले 2 तक नहाते थे ताकि उनके बच्चों को सिगरेट की गंध ना आए।

मुंबई मिरर से बात करते हुए शाहिद कपूर ने बताया-कबीर सिंह का किरदार निभाना उनके लिए काफी मुश्किल था। वह धूम्रपान को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं मगर रोल के लिए अपने गुस्से को बढ़ाने के लिए इसकी जरुरत थी। यह आसान नहीं था। एक समय ऐसा आया था की मैं दिन में 20 सिगरेट पीता था। जिसके बाद बच्चों के पास घर लौटने के लिए मुझे कम से कम 2 घंटे नहाना पड़ता था ताकि स्मैल ना आए। 

आपको बता दें कबीर सिंह तेलगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है। जिसमें शाहिद कपूर विजय देवरकोंडा का रोल निभा रहे हैं। कियारा आडवाणी फिल्म में शालिनी पांडे का रोल निभाती नजर आने वाली हैं।

शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने फिल्म के लुक की फोटो शेयर की थी। जिसमें वह सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'एक स्टार के रूप में आपको बेहतर दिखाने के लिए वातानुकूलित किया जाता है। लेकिन एक एक्टर की तरह आपको खुद को खराब दिखाने के लिए भी हिम्मत चाहिए। कबीर सिंह मेरे खून में है। आशा है आप उसे महसूस कर पा रहे होंगे।'

फिल्म की शूटिंग मुंबई, मसूरी और दिल्ली में हुई है। यह एक मेडिकल स्टूडेंट की कहानी है जो पढ़ाई में बहुत अच्छा होता है लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड से अलग होने के बाद ड्रग्स में पड़ जाता है। यह फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज होगी।

फिल्म का टीज़र:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Vaddi Sharaban: अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' का पहला गाना हुआ रिलीज

अमिताभ बच्चन-इमरान हाशमी पहली बार साथ में मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में आएंगे नज़र, पढ़ें डिटेल्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन