1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धनुष से लेकर सारा अली खान तक, इन कलाकारों ने आनंद एल राय को किया बर्थडे विश

धनुष से लेकर सारा अली खान तक, इन कलाकारों ने आनंद एल राय को किया बर्थडे विश

 Published : Jun 28, 2021 11:41 pm IST,  Updated : Jun 28, 2021 11:41 pm IST

निर्देशक आनंद एल राय के जन्मदिन पर फिल्म स्टार्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्हें बधाई देने वालों में कंगना रनौत से लेकर साउथ के एक्टर धनुष भी शामिल हैं।

Dhanush - India TV Hindi
इन कलाकारों ने आनंद एल राय को किया बर्थडे विश Image Source : INSTAGRAM/DHANUSH

फिल्म निर्माता आनंद एल राय, जो सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं, का कहना है कि वह अपना विशेष दिन या तो फिल्म निर्माण में शामिल होना या परिवार के साथ कुछ समय बिताना पसंद करते हैं। राय कहते हैं, "अगर मेरे जन्मदिन के लिए कोई विकल्प दिया जाए तो मैं शूटिंग पर रहना पसंद करता हूं या फिर मुझे परिवार के साथ अच्छा खाना और अपनी पसंद के संगीत के साथ दिन बिताना अच्छा लगता है।"

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने आनंद एल राय के जन्मदिन पर उन्हें विश किया है। 

Kangana Ranaut
Image Source : INSTAGRAM/KANGANA RANAUTकंगना रौनत ने किया बर्थडे विश

हाल ही ही फिल्म अतरंगी में काम कर रहीं अभिनेत्री सारा अली खान ने भी अपने डायरेक्टर के जन्मदिन पर उन्हें बर्थडे विश करते हुए, उनके साथ की तस्वीर को अपने चाहने वालों के बीच शेयर किया। 

Sara Ali Khan
Image Source : INSTAGRAM/SARA ALI KHANसारा अली खान ने डायरेक्टर के साथ क्लिक कराई तस्वीर को शेयर कर उन्हें बधाई दी है।

साउथ के दिग्गज कलाकार धनुष ने भी आनंद एल राय के जन्म दिन पर उन्हें भाई कहते हुए, जन्मदिन की बधाई दी।

फिल्म निर्माता वर्तमान में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर-स्टारर 'रक्षा बंधन' में व्यस्त हैं। फिल्म फ्लोर पर चली गई है, और एक भाई और उसके साथियों के बीच के बंधन की कहानी बताती है।

उनकी आगामी फिल्म 'अतरंगी रे' है, जो सारा अली खान और धनुष के साथ अक्षय अभिनीत एक रोमांटिक ड्रामा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन