1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में शामिल होने के लिए हिलेरी क्लिंटन से लेकर कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी में शामिल होने के लिए हिलेरी क्लिंटन से लेकर कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची

 Published : Dec 08, 2018 10:47 pm IST,  Updated : Dec 08, 2018 10:49 pm IST

ईशा अंबानी और आनंद पीरमल की शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उदयपुर पहुंच रहे हैं।

Ambani and Piramal family- India TV Hindi
Ambani and Piramal family Image Source : INSTAGRAM

ईशा अंबानी और और आनंद पीरामल में शामिल के लिए सभी उदयपुर पहुंच रहे हैं। शादी से पहले दोनों परिवारों ने शुक्रवार को 5100 लोगों को खाना खिलाने के लिए चार दिन की अन्न सेवा शुरु की है। ईशा और आनंद की शादी 12 दिसंबर को होने वाली है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी से पहले जश्न समारोह के लिए शनिवार को यहां अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन और नव विवाहिता प्रियंका चोपड़ा व उनके पति अमेरिकी गायक निक जोनास सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची। 

महाराणा प्रताप हवाई अड्डा मेहमानों की आवाजाही से खासा व्यस्त रहा। यहां पहुंचने वाली हस्तियों में क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर उनकी पत्नी अंजली, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उनकी पत्नी, आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव, अभिषेक बच्चन व उनकी मां जया एवं पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या, करण जौहर, सलमान खान, परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर व पत्नी सुनीता, बोनी कपूर व बेटी जान्हवी और खुशी, सिद्धार्थ रॉय कपूर व उनकी पत्नी विद्या बालन, जॉन अब्राहम व पत्नी प्रिया रुंचल, रोनी स्क्रूवाला व उनकी पत्नी जरीन, करिश्मा कपूर, वरुण धवन, करण टेकर और राल्फ और रूसो से डिजाइनर तमारा राल्फ शामिल हैं।

ईशा व आनंद अंबानी और पीरामल कारोबारी परिवारों के वंशज हैं, जो 12 दिसंबर को भारतीय परंपरा और संस्कृति के मुताबिक अंबानी परिवार के मुंबई आवास पर विवाह के बंधन में बंधेंगे। लेकिन उससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच झीलों के शहर में कुछ समारोह आयोजित किए जाएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय गायक बियॉन्से नॉलेस समारोह के हिस्से के रूप में शादी की शाम अपनी चमक बिखेरेंगी।

यहां 'स्वदेश बाजार' नाम से एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है जिसमें देश भर से 108 पारंपरिक हस्तशिल्प कला को प्रदर्शित किया गया है। 

अक्टूबर के अंत में घोषणा की गई थी कि अंबानी और पीरामल व्यापारी घराने के उत्तराधिकारी ईशा और आनंद भारतीय परंपराओं, रिवाजों और संस्कृति के मुताबिक अंबानी परिवार के मुंबई निवास पर शादी करेंगे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

ईशा देओल, हेमा मालिनी ने कुछ इस अंदाज में मनाया धर्मेंद्र का बर्थडे, देखें खूबसूरत फोटो

Kedarnath Movie Box office Collection day 1: सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ने पहले दिन कमाएं 7.25 करोड़

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन