Priyanka Chopra-Nick Jonas wedding: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने आज क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी कर ली और ऑफिशियली हंस्बैंड और वाइफ बन गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है प्रियंका और निक की शादी की रस्में 3 घंटे देरी से शुरू हुईं। जी हां, यह बिल्कुल सच है और इसकी वजह है देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अबांनी की बेटी ईशा अंबानी।
Related Stories
दरअसल, शुक्रवार यानी कल रात प्रियंका चोपड़ा की संगीत सेरेमनी थी, जिसमें ईशा अंबानी अपने पूरे परिवार पिता मुकेश अंबानी, मां नीता अंबानी, भाई आकाश और अनंत अंबानी और होने वाली भाभी श्लोका अंबानी शामिल थे। लेकिन ईशा और उनके परिवार का चार्टर प्लेन किन्हीं वजहों से लेट हो गया और प्रियंका ने फैसला किया कि जब तक उनकी दोस्त ईशा नहीं पहुंचेगी वो शादी की रस्में नहीं शुरू करेंगी। ईशा को लेट हो गया और करीब 3 घंटे बाद शादी की सेरेमनी शुरू हुई।
बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में राल्फ लॉरेन का डिजाइन किया हुआ व्हाइट गाउन पहने नजर आईं।
कल प्रियंका और निक हिंदू रीति रिवाज से शादी करेंगे।
Also Read:
एक दूसरे के हुए निक और प्रियंका, क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई शादी