1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘फुकरे’ के ‘अंबरसरिया’ की याद दिला देगा ‘फुकरे रिटर्न्स’ का यह गाना, आपने सुना?

‘फुकरे’ के ‘अंबरसरिया’ की याद दिला देगा ‘फुकरे रिटर्न्स’ का यह गाना, आपने सुना?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2017 09:03 pm IST,  Updated : Nov 25, 2017 09:03 pm IST

इस गाने को सुनकर आपको ‘फुकरे’ के काफी लोकप्रिय रहे गीत ‘अंबरसरिया’ की याद आ जाएगी। यदि आपने अभी तक नहीं सुना तो आप यहां सुन सकते हैं...

Fukrey Returns Ishq De Fanniyar- India TV Hindi
Fukrey Returns Ishq De Fanniyar

मुंबई: 2013 में आई बॉलीवुज मूवी ‘फुकरे’ ने नामचीन ऐक्टर्स के न होने के बावजूद काफी अच्छा बिजनस किया था। इस फिल्म ने समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक की तारीफ बटोरी थी। अब इसी फिल्म का सीक्वल ‘फुकरे रिटर्न्स’ रिलीज के लिए तैयार है। फिलहाल इस फिल्म के गाने रिलीज किए जा रहै हैं। अब 'फुकरे रिटर्न्स' का एक और गाना रिलीज किया गया है, जिसे सुनकर आपको ‘फुकरे’ के काफी लोकप्रिय रहे गीत ‘अंबरसरिया’ की याद आ जाएगी।

'फुकरे रिटर्न्स' का यह नया गाना 'इश्क दे फन्नियार' पुलकित सम्राट (हनी) और प्रिया आनंद (प्रिया) पर फिल्माया गया है। इस गाने में अली फजल (जफर) और विशाखा सिंह (नीतू) की प्रेम कहानी की भी झलक देखने को मिलेगी। इस गाने को ज्योतिका तांगरी ने अपनी आवाज दी है। गाने के दृश्य आपको 'अंबरसरिया' की याद दिला देंगे। ‘फुकरे रिटर्न्स’ 8 दिसंबर को रिलीज होगी।

'फुकरे रिटर्न्स' का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है जबकि इसके निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी हैं। फिल्म में पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, अली फजल, प्रिया आनंद, रिचा चड्ढा, विशाखा सिंह और पंकज त्रिपाठी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आइए, सुनते हैं 'इश्क दे फन्नियार' को...

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन