1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'हैलो चार्ली' का मजेदार BTS वीडियो आया सामने

'हैलो चार्ली' का मजेदार BTS वीडियो आया सामने

 Published : Apr 15, 2021 05:35 pm IST,  Updated : Apr 15, 2021 05:35 pm IST

फ़िल्म 'हैलो चार्ली' में आदर जैन, जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित, राजपाल यादव और एलनाज़ नोरौज़ी ने अभिनय किया है। 

hello charlie- India TV Hindi
'हैलो चार्ली' का मजेदार BTS वीडियो आया सामने Image Source : AMAZON PRIME VIDEO

अमेज़न प्राइम वीडियो ने 9 अप्रैल को एडवेंचर कॉमेडी, पारिवारिक फिल्म "हैलो चार्ली" रिलीज़ की थी जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। बच्चों के लिए यह एक हंसी से भरपूर फ़िल्म है, खासकर उनके लिए जो विशेष रूप से महामारी के कारण बिना किसी एक्टिविटी के घर पर ही वक़्त बिताने पर मजबूर है। 

अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने एक बीटीएस वीडियो रिलीज़ किया है जिसमें हैलो चार्ली की दुनिया दिखाई गई है। इस वीडियो में, शूटिंग के दौरान कलाकारों द्वारा सेट पर की गई मस्ती की झलक साझा की गई है। 

"हैलो चार्ली" एक छोटे शहर से भोले-भाले युवक की कहानी है, जिसे मुंबई से दीव तक एक गोरिल्ला को ले जाने का काम सौंपा गया है और यह सफ़र रोमांच से भरपूर है, अनोखे अंदाज में एक एडवेंचर कॉमेडी फिल्म फैंस के लिए ट्रीट है।

फ़िल्म में आदर जैन, जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित, राजपाल यादव और एलनाज़ नोरौज़ी ने अभिनय किया है। हैलो चार्ली का निर्देशन पंकज सारस्वत द्वारा किया गया है, जिसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। यह फ़िल्म अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

यहां पढ़ें

मेजर के टीजर को 2 दिन में मिले 2.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

उर्वशी रौतेला ने की अपील: उत्सव के बीच कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें

म्यूजिक वीडियो 'हवा करदा' में गौरव बजाज के साथ दिखाई देंगी शमा सिकंदर

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन