कॉमेडी और अपने चॉकलेटी लुक से सभी को अपना दीवाना बनाने वाले रितेश देशमुख(Riteish Deshmukh) आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। रितेश का जन्म 17 दिसंबर 1978 को हुआ था। रितेश ने अपना बॉलीवुड में डेब्यू 2003 में आई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से किया था। इस फिल्म से सिर्फ रितेश नहीं बल्कि उनकी पत्नी जेनेलिया ने भी डेब्यू किया था। साथ में डेब्यू करने वाले ये कपल किसे पता था की आगे चलकर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रितेश के जन्मदिन पर जेनेलिया ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
Related Stories
जेनेलिया ने रितेश के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है और उसके साथ एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। जेनेलिया ने लिखा- मुझे आज भी 17 साल पहले तुम्हारा 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर बर्थ डे सेलिब्रेट करना याद है। समय आगे बढ़ता गया और इन सालों में मुझे तुम्हारी जन्मदिन मनाने का कई बार मौका मिला। तुम्हारा जन्मदिन मेरे लिए हमेशा खास होता है क्योंकि इस दिन दुनिया की सबसे अच्छी रचना हुई थी जो कि मेरा पार्टनर है। आई लव यू और मैं कोई भी ऐसा मौका नहीं छोडूगी जिसमें तुम्हे याद ना दिला सकूं। हैप्पी बर्थ डे।
रितेश कई फिल्मों में कॉमेडी करते हुए नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही उन्होनें फिल्म 'विलेन' में नेगेटिव केरेक्टर निभाया था जिसे भी लोगों ने बहुत सराया था। रितेश कई अवार्ड्स भी जीत चुके हैं। 'तेरे नाल लव हो गया', 'तुझे मेरी कसम' और 'मस्ती' जैसी फिल्मों में साथ नजर आए रितेश और जेनेलिया ने वर्ष 2012 में शादी की थी। रियान और राहील नाम के उनके दो बेटे हैं।
इसके साथ ही चार साल के बाद रितेश और जेनेलिया एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों रितेश की आने वाली मराठी फिल्म 'मौली' के होली गीत 'धुवुन ताक' में साथ नजर आए हैं। दोनों ने चार साल बाद साथ काम किया है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
'केदारनाथ' से चला सारा अली खान का जादू, टाइगर श्रॉफ के साथ 'बागी 3' में रोमांस करती आ सकती हैं नजर