1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जेनेलिया देशमुख बाल-बाल बचीं बैंकॉक बम विस्फोट में

जेनेलिया देशमुख बाल-बाल बचीं बैंकॉक बम विस्फोट में

 Written By: PTI
 Published : Aug 18, 2015 01:12 pm IST,  Updated : Aug 18, 2015 01:17 pm IST

बैंकॉक: एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए यहां आईं बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने थाईलैंड की राजधानी में हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में लोगों के मारे जाने पर दुख जताया है। मस्ती, फोर्स और जाने

जेनेलिया देशमुख...- India TV Hindi
जेनेलिया देशमुख बाल-बाल बचीं बैंकॉक बम विस्फोट में

बैंकॉक: एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए यहां आईं बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने थाईलैंड की राजधानी में हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में लोगों के मारे जाने पर दुख जताया है।

मस्ती, फोर्स और जाने तू...या जाने ना जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने ट्विटर पर लिखा कि वह सुरक्षित हैं क्योंकि वह विस्फोट के इलाके से थोड़ी दूर पर शूटिंग कर रही थीं।

जेनेलिया ने ट्विटर पर लिखा, "हम इस समय जिस मॉल के अंदर है, उसके ठीक सामने बम विस्फोट हुआ। चारों ओर बज रहे सायरन की आवाज सुन सकती हूं। हम सुरक्षित हैं लेकिन लोगों के मारे जाने पर बहुत दुख हो रहा है।"

बैंकॉक में आज एक हिन्दू मंदिर के बाहर हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम 27 लोग मारे गए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन