1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गिप्पी ग्रेवाल ने शुरू की अपनी नई पंजाबी फिल्म 'डाका' की शूटिंग

गिप्पी ग्रेवाल ने शुरू की अपनी नई पंजाबी फिल्म 'डाका' की शूटिंग

 Published : Feb 21, 2019 04:27 pm IST,  Updated : Feb 21, 2019 04:27 pm IST

भूषण कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर पंजाबी गायक-अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के साथ सहयोग की खबर की घोषणा की।

डाका- India TV Hindi
डाका

मुंबई: पंजाबी फिल्म के निर्माण की अपनी घोषणा के बाद, भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और पंजाबी गायक-अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल की हम्बल मोशन पिक्चर्स के पहले संयुक्त प्रोडक्शन 'डाका' की शूटिंग आज से शुरू हो गयी है। जट्ट जेम्स बॉन्ड के बाद, गिप्पी ग्रेवाल और ज़रीन खान डकैती पर आधारित इस फ़िल्म में एक बार फिर साथ में नज़र आएंगे। बलजीत सिंह देव द्वारा निर्देशित फ़िल्म "डाका" की शूटिंग आज से चंडीगढ़ में शुरू हो गयी है। बलजीत इससे पहले गिप्पी की 'मंजे बिस्तरे' का भी निर्देशन कर चुके है। फ़िल्म की कहानी स्वयं गिप्पी ग्रेवाल द्वारा लिखी है जबकि डायलॉग नरेश कथूरिया ने लिखे है। 

भूषण कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर पंजाबी गायक-अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के साथ सहयोग की खबर की घोषणा की।

हाल ही में, फिल्म निर्माता ने कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे अभिनीत अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी। इसके अलावा, साल 2019 फिल्मों से भरा साल नज़र आ रहा है जहाँ भूषण कुमार की टी-सीरीज़ रूल ब्रेकर्स, बाटला हाउस, भारत, अर्जुन पटियाला, तानाजी, दे दे प्यार दे, कबीर सिंह इत्यादि जैसी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। 

फिल्म "डाका" भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, गिप्पी ग्रेवाल और रणवीत कौर ग्रेवाल द्वारा निर्मित है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'दिल चोरी' के लिए हनी सिंह ने जीता 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' अवार्ड, पहली बार मां और सासू मां के साथ शेयर की तस्वीर

आमिर खान ने न्यूयॉर्क में की ऋषि कपूर से मुलाकात, नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन