1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Good Newwz Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में पहुंची अक्षय और करीना की फिल्म

Good Newwz Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में पहुंची अक्षय और करीना की फिल्म

 Published : Jan 02, 2020 10:16 am IST,  Updated : Jan 02, 2020 11:31 am IST

अक्षय कुमार-करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवाणी की फिल्म 'गुड न्यूज' बॉक्स ऑफिस प दमदार कमाई कर रही है।

Good Newwz Box Office Collection- India TV Hindi
Good Newwz Box Office Collection

मुंबई: अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी की फिल्म 'गुड न्यूज' 100 करोड़ के क्लब में पहुंच चुकी है। फिल्म ने 5 दिन में 94.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। छठे दिन 1 जनवरी था, यानी नए साल की छु्ट्टी ऐसे में फिल्म का कलेक्शन भी बढ़ गया। बुधवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ का कारोबार किया। गुड न्यूज ने पहले दिन शुक्रवार को 17.56 करोड़ का कलेक्शन किया, दूसरे दिन शनिवार को 21.78 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 25.65 करोड़, सोमवार को 13.41 करोड़, मंगलवार को 16.20 करोड़ कमाए थे। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 117.10 करोड़ हो गया है।

अक्षय कुमार और करीना कपूर की ये फिल्म ऐसे माता पिता की है जो टेस्ट ट्यूब के जरिए माता-पिता बनते हैं। लेकिन दिक्कत तब होती है जब स्पर्म एक्सचेंज हो जाते हैं। 

'गुड न्यूज' में 'चंडीगढ़' और 'सौदा खरा खरा', 'माना दिल' और 'लाल घाघरा' जैसे सुपरहिट गाने हैं।

'गुड न्यूज' 27 दिसंबर को रिलीज हुई है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन