1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुरमीत चौधरी को मिले इस ऑफर ने क्यों कर दिया उन्हें हैरान

गुरमीत चौधरी को मिले इस ऑफर ने क्यों कर दिया उन्हें हैरान

 Published : Apr 18, 2017 01:48 pm IST,  Updated : Apr 18, 2017 01:48 pm IST

गुरमीत चौधरी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' में अभिनय करते हुए देखा गया है। छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों को लुभाने वाले गुरमीत ने अपनी फिल्मों से अपने फैंस के बीच खूब सराहना हासिल की है। लेकिन अब उन्हें...

gurmeet- India TV Hindi
gurmeet

मुंबई: अभिनेता गुरमीत चौधरी को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' में अभिनय करते हुए देखा गया है। छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों को लुभाने वाले गुरमीत ने अपनी फिल्मों से अपने फैंस के बीच खूब सराहना हासिल की है। लेकिन अब उन्हें एक इंडोनेशियाई टीवी शो में काम करने का प्रस्ताव मिला है। अभिनेता ने कहा कि इस प्रस्ताव से वह हैरान रह गए।

गुरमीत ने अपने बयान में कहा, "यह सुखद आश्चर्य के रूप में सामने आया। हाल ही में शो के निर्माता मुझसे मिलने के लिए भारत आए और मुझे शो की कहानी सुनाई। वे इसे वहां (इंडोनेशिया में) बनाने की योजना बना रहे हैं। मुझे यह विचार पसंद आया और जल्द ही इस शो को करने के बारे में फैसला लूंगा।"

हाल ही में अभिनेता का शो 'गीत-हुई सबसे पराई' इंडोनेशिया में इंडोनेशियाई भाषा में रिलीज हुआ और इसे वहां के लोगों ने खूब पसंद किया है। गुरमीत ने फिल्म 'खामोशियां' में भी काम किया है। सूत्रों के अनुसार, गुरमीत को यह प्रस्ताव पसंद आया है और वह शो करने पर विचार कर रहे हैं। शो से संबंधित बातों को अंतिम रूप से तय करने के लिए मई में वह इंडोनेशिया जा सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन