नई दिल्ली: सर्जिकल स्ट्राइक के द्वारा भारतीय सेना ने पाक को मुंह तोड़ जवाब दिया था। जो कि भारतीय सेना की बहुत ही बड़ी उपलब्धि थी। इस स्ट्राइक में 19 भारतीय जवान भी शहीद हुए थे। अब सर्जिकल स्ट्राइक में एक फिल्म बनने जा रही है।
ये भी पढ़े-
- सलमान खान ने पूरा किया 'ट्यूबलाइट' का मनाली शेड्यूल
- शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा कर रहे हैं इस चीज की प्लानिंग
आमतौर में फिल्म इंड्रस्टी में देशभक्ति या फिर किसी दिग्गज या किसी ओर पर बायोग्राफी बनती ही रहती है, लेकिन इसके बारें में विचार अभी किसी को नहीं आया। किसी भी फिल्म निर्माताओं को पीछे छोड़ते हुए इस बारें में सबसे पहले विचार गुरमीत राम रहीम सिंह को आया। डेरा के हवाले से ये खबर आई कि कि इस फिल्म का नाम MSG-The Lionheart - Hind ka NaPak Ko Jawab(MSG-द लॉयनहार्ट - हिंद का नापाक को जवाब) रखा है।
बकौल राम रहीम ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग शुरु होने जा रही है। साथ ही ये फिल्म मात्र 25 दिनों में बनकर तैयार हो जाएंगी।
राम रहीम ने इस बारें में कहा है कि '‘हम अपने जवानों को खोते जा रहे हैं। हम में से कितने लोग उनकी परवाह करते हैं? अचानक कुछ लोगों ने सबूत मांगना शुरू कर दिया। इस बात से मुझे तकलीफ हुई और मैंने इस फिल्म के जरिए उन लोगों को जवाब में दूगां'।
बकौल गुरमीत राम रहीम ने इस फिल्म के बारें में बताया कि इस फिल्म में सर्जिकल स्ट्राइक में किस तरह भारतीय टीम LoC पार कर पाकिस्तान में जाती है और आतंकियों के खात्मे के लिए कामयाबी पूर्वक सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देती है यह दिखाया जाएगा।
आपको बता दें कि इसे पहले गुरमीत राम रहीम ने एमएसजी : मैसेंजर ऑफ गॉड बनाई थी।