1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. B'day Spl: 'चुलबुली' एक्ट्रेस काजोल के बारे में ये 10 दिलचस्प बातें शायद ही जानते होंगे आप!

B'day Spl: 'चुलबुली' एक्ट्रेस काजोल के बारे में ये 10 दिलचस्प बातें शायद ही जानते होंगे आप!

 Published : Aug 04, 2019 07:03 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 06:19 am IST

काजोल 5 अगस्त को अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

Kajol- India TV Hindi
Kajol Image Source : TWITTER

मुंबई: काजोल को अगर बॉलीवुड की सबसे चुलबुली एक्ट्रेस कहें तो गलत नहीं होगा। जी हां, 5 अगस्त 1974 को जन्मीं काजोल के करीबी उन्हें चुलबुली ही कहते हैं। इस बार 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं काजोल के बारे में हम आपको ऐसी दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं, जो शायद ही आपको पता होंगी।

काजोल जब 16 साल की थीं, तब उन्होंने पहली फिल्म 'बेखुदी' साइन की थी। उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई तक छोड़ दी थी।

Kajol
Image Source : TWITTERKajol

काजोल पूरी तरह से फिल्मी परिवार से हैं। उनके पिता शोमू मुखर्जी निर्माता और निर्देशक रह चुके हैं। काजोल के ताऊ-चाचा भी फिल्मों से जुड़े रहे। उनकी मां तनुजा, मौसी नूतन, नानी शोभना समर्थ और परनानी रतन बाई मशहूर अभिनेत्रियां रह चुकी हैं। वहीं, काजोल, रानी मुखर्जी, मोहनीश बहल और अयान मुखर्जी कजिन भाई-बहन हैं।

Kajol with father
Image Source : TWITTERKajol with father

काजोल को शुरु से ही कविताएं लिखने और डरावने उपन्यास पढ़ने का शौक है। वह अक्सर फिल्मों के सेट पर किताबें लेकर आती हैं। इसके अलावा वह भगवान शिव को बहुत मानती हैं और हमेशा 'ओम' लिखी हुई हीरे की अंगूठी पहनती हैं।

Kajol
Image Source : TWITTERKajol

काजोल की पहली सफल फिल्म 'बाजीगर' थी। इस मूवी में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था, लेकिन क्या आपको पता है कि ये रोल पहले श्रीदेवी को ऑफर हुआ था। वह दोनों बहनों का रोल निभाने वाली थीं, लेकिन बाद में काजोल और शिल्पा ने यह किरदार निभाया था।

Kajol
Image Source : TWITTERKajol

काजोल और शाहरुख ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद है। दोनों ने 'बाजीगर', 'करण अर्जुन', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'माई नेम इज खान' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 

Kajol With Shah Rukh Khan
Image Source : TWITTERKajol With Shah Rukh Khan

फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 'रुक जा ओ दिल दीवाने' गाने में शाहरुख खान को काजोल को साइकिल से गिराना होता है। यह बात सिर्फ शाहरुख को ही पता थी। काजोल को इसके बारे में नहीं बताया गया, क्योंकि आदित्य चोपड़ा उनके चेहरे पर रियल एक्सप्रेशंस चाहते थे।

Kajol
Image Source : TWITTERKajol 

काजोल ने 'गुप्त' फिल्म में निभाए अपने किरदार को करियर का सबसे मुश्किल रोल बताया है। इस फिल्म में नेगेटिव रोल के लिए उन्हें अवॉर्ड भी मिला है। ये मूवी 1997 में रिलीज़ हुई थी।

Kajol
Image Source : TWITTERKajol

काजोल ने भले ही एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कियो हो, लेकिन उन्हें कई हिट फिल्मों को ना भी किया। जी हां, उन्होंने 'वीर ज़ारा', 'मोहब्बतें', 'दिल तो पागल है', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'दिल से' फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे और ये मूवीज दर्शकों को खूब पसंद आई।

Kajol
Image Source : TWITTERKajol

काजोल ने अपने करियर के शिखर पर अजय देवगन से शादी की। दोनों का रोमांस 'गुंडाराज' फिल्म के सेट से शुरू हुआ था। दोनों की एक बेटी न्यासा और एक बेटा युग है। 

Kajol with family
Image Source : TWITTERKajol with family

खबरों की मानें तो अजय देवगन पहले काजोल को पसंद नहीं करते थे। जब दोनों की मुलाकात हुई थी तो अजय देवगन, करिश्मा कपूर को तो काजोल अपने दोस्त कार्तिक मेहता को डेट कर रही थीं, लेकिन धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और 1999 में शादी कर ली।

Ajay and Kajol
Image Source : TWITTERAjay and Kajol

Kajol
Image Source : TWITTERKajol

Kajol
Image Source : TWITTERKajol

Also Read:

परिणीति चोपड़ा ने शुरू की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग, जानें इस फिल्म से जुड़ी ये खास बात

हॉलीवुड के इस एक्टर ने की वरुण धवन की तारीफ, Twitter पर लिखी ये बात

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन