1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. परिणीति चोपड़ा ने शुरू की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग, जानें इस फिल्म से जुड़ी ये खास बात

परिणीति चोपड़ा ने शुरू की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की शूटिंग, जानें इस फिल्म से जुड़ी ये खास बात

 Edited By: IANS
 Published : Aug 04, 2019 05:39 pm IST,  Updated : Aug 04, 2019 05:44 pm IST

परिणीति चोपड़ा जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'जबरिया जोड़ी' फिल्म में नज़र आएंगी। ये फिल्म 9 अगस्त को रिलीज होगी।

Parineeti Chopra - India TV Hindi
Parineeti Chopra  Image Source : TWITTER

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अमेरिकन फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की हिंदी रीमेक के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। अभी तक बिना शीर्षक वाली इस फिल्म को रिभु दासगुप्ता निर्देशित कर रहे हैं, जो इससे पहले मेगास्टार अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'तीन' को बना चुके हैं।

दासगुप्ता ने शनिवार की रात को ट्वीट करते हुए कहा, "परिणीति चोपड़ा संग ट्रेन की सवारी पर जा रहा हूं, जिसमें बहुत जल्द अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हारी शामिल होंगी।"

इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म को रिलायन्स एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है। यह हॉलीवुड फिल्म साल 2015 में आई लेखिका पाउला हॉकिन्स की पहली उपन्यास पर आधारित है। फिल्म और किताब का नाम एक ही है।

बता दें कि परिणीति चोपड़ा जल्द ही 'जबरिया जोड़ी' में नज़र आएंगी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा भी लीड रोल में हैं। यह मूवी 9 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।

Also Read:

रोडीज फेम रघु की पत्नी नताली बनने वाली हैं मां, इस खास अंदाज में दी नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी

पंकज त्रिपाठी ने दिया अजीबोगरीब बयान, कहा- वेब सीरीज में नहीं ढूंढना चाहिए...

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन