1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं अंकिता लोखंडे ने इस तरह की बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत

Happy Birthday: 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहीं अंकिता लोखंडे ने इस तरह की बर्थडे सेलिब्रेशन की शुरुआत

 Published : Dec 19, 2018 07:11 am IST,  Updated : Dec 19, 2018 07:11 am IST

अंकिता लोखंडे आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। बर्थ डे सेलिब्रेशन उन्होंने एक दिन पहले ही शुरु कर दिया था।

Ankita lokhande- India TV Hindi
Ankita lokhande Image Source : INSTAGRAM/ANKITA LOKHANDE

'मणिकर्णिका' ने बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande) का आज 34वां जन्मदिन है। अंकिता का जन्म 19 दिसंबर 1984 को हुआ था। अंकिता ने अपने बर्थ डे का सेलिब्रेशन एक दिन पहले ही शुरु कर दिया था। बर्थ डे सेलिब्रेशन की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान अंकिता रेड कलर की ड्रेस पहनें नजर आईं। रेड कलर की ड्रेस में अंकिता बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके जन्मदिन की पार्टी में कई लोग एक्टर-एक्ट्रेस शामिल हुए थे।

अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत टेलिविजन से की थी। उन्होने टेलिविजन की दुनिया में कदम टैलेंट रियलिटी शो आईडिया जी सिनेस्टार से की थी। जिसके बाद वह एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में नजर आईं। जिसके बाद से वह सभी के दिलों पर छा गई। इसके बाद भी अंकिता ने कई शो किए। अंकिता और सुशांत सिंह राजपूत 6 साल तक रिलेशनशिप में भी रहे मगर यह रिश्ता कुछ कारणों की वजह से टूट गया।

अब वह कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका से बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज हो चुका है और लोगों को काफी पंसद भी आ रहा है। फिल्म में अंकिता झलकारीबाई का रोल निभा रही हैं। फिल्म मणिकर्णिका 25 जनवरी 2019 को रिलीज हो रही है। ट्रेलर के रिलीज होने से पहले अंकिता के लुक की झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। उनके लुक को देखकर सुशांत सिंह राजपूत ने भी तारीफ की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन