बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस साल कोरोना वायरस महामारी की वजह से सलमान अपना जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं। उन्होंने 'हम आपके हैं कौन', 'अंदाज अपना अपना', 'बजरंगी भाईजान', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'सुल्तान' सहित तमाम फिल्मों के जरिए न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि कोविड-19 जैसे संकट के समय वो फरिश्ता बनकर सामने आए। उन्होंने अनगिनत लोगों की मदद की। यही वजह है कि सलमान अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं।
सलमान खान के जन्मदिन के खास मौके पर बॉडीगार्ड शेरा, वरुण धवन, गौतम गुलाटी, उर्वशी रौतेला और भाग्यश्री सहित तमाम सेलेब्स ने उन्हें विश किया। भाईजान के फैंस भी उनके सेहतमंद रहने की कामना कर रहे हैं।
B'day: इन फोटोज के जरिए फैंस को फिटनेस गोल देते हैं सलमान खान, ये इंस्टाग्राम पोस्ट हैं गवाह
अपने 55वें जन्मदिन पर सलमान खान ने फैंस को दिया तोहफा, 'राधे' फिल्म की रिलीज को लेकर किया ये खुलासा
सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति और एक्टर आयुष शर्मा ने सलमान खान के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में एक्टर ने लिखा- 'जन्मदिन की शुभकामनाएं भाई। हमेशा मेरे साथ रहने के लिए शुक्रिया। बीते कुछ साल में आपने मुझे कई सारी बेहतरीन यादें दी हैं। आप एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि बेहतरीन इंसान भी हैं। ये तस्वीर इस वजह से खास है क्योंकि उस वक्त मैं फोटोग्राफी करना सीख रहा था। उस वक्त आपने मुझसे कहा था कि जब भी तुम्हें लगे कि तुम बुरे फोटोग्राफर हो तो मेरी तस्वीर खींच लेना। मैं तुम्हारी तस्वीर को शानदार बना दूंगा।'
कटरीना कैफ ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए दी। कटरीना ने सलमान की एक तस्वीर शेयर करके कैप्शन में लिखा- 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं बेहतरीन इंसान को।'
मशहूर एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने सलमान खान के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर की और जन्मदिन की बधाई दी।
सलमान खान के साथ 'दबंग 3' में काम कर चुके साउथ एक्टर किच्चा सुदीप ने लिखा- आपको ढेर सारा प्यार भेजता हूं।
मराठी सिनेमा के मशहूर एक्टर पुष्कर जोग ने सलमान खान का अनदेखा वीडियो शेयर किया है।
साउथ स्टार महेश बाबू ने ट्वीट किया- सुपरकूल सलमान खान को जन्मदिन की ढेरो बधाई। हमेशा अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां और शांति रहे।
माधुरी दीक्षित ने सलमान खान के साथ फोटो शेयर की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर सलमान खान की पुरानी फोटो शेयर की और लिखा- हैप्पी बर्थडे बजरंगी भाईजान। हमेशा के लिए सुपरस्टार।

सलमान खान के फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। यहां देखिए उनके ट्वीट:
सलमान खान के साथ 'मैंने प्यार किया' फिल्म में नज़र आ चुकी अभिनेत्री भाग्य श्री ने सलमान खान संग पुरानी फोटो शेयर की और जन्मदिन की बधाई दी।
इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने सलमान खान को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले सलमान खान को जन्मदिन मुबारक. सुपर स्टार तो बहुत हुए पर सलमान जैसा बड़े दिलवाला और कोई नहीं. मेरे दोस्त की ये ज़िंदादिली क़ायम रहे, बेइंतहा शोहरत बरसे, नयी बुलंदियाँ मिलें, यही दुआ है।"
सलमान खान ने पनवेल स्थित फार्महाउस में अपने करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया।
टीवी एक्टर विकास कालांतरी ने फोटो शेयर कर लिखा- हैप्पी बर्थडे भाई। हमेशा एक प्रशंसक। आपको हमेशा ढेर सारा प्यार और खुशी की शुभकामनाएं।
साउथ स्टार दग्गुबाती वेंकटेश ने सलमान खान संग थ्रोबैक फोटो शेयर की। कैप्शन में लिखा- 'मेरे दयालु दोस्त और भाई को जन्मदिन मुबारक हो। आपकी खुशी, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'
संपादक की पसंद