1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shakti Kapoor B'day: क्या शक्ति कपूर का Real Name जानते हैं आप, इस वजह से बदलना पड़ा था नाम

Shakti Kapoor B'day: क्या शक्ति कपूर का Real Name जानते हैं आप, इस वजह से बदलना पड़ा था नाम

 Published : Sep 03, 2019 10:05 am IST,  Updated : Sep 03, 2019 10:11 am IST

हिंदी सिनेमा के विलेन और कॉमेडी किंग शक्ति कपूर 3 सितंबर को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Shakti Kapoor- India TV Hindi
Shakti Kapoor

Happy Birthday Shakti Kapoor: हिंदी सिनेमा में कभी विलेन बनकर दर्शकों के दिलों में खौफ पैदा करने वाले तो कभी अपनी कॉमेडी से सभी का दिल जीतने वाले शक्ति कपूर 3 सितंबर को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे है। क्या आप जानते हैं कि उनका असली नाम क्या है? उनका असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शक्ति कपूर का नाम बदलने के पीछे एक खास वजह है। दरअसल, जब शक्ति को सुनील दत्त ने संजय दत्त स्टारर मूवी 'रॉकी' ऑफर की थो उन्हें विलेन का रोल निभाना था। उन्हें अपना नाम विलेन की तरह नहीं लगा। इसी वजह से उन्होंने अपना नाम बदलकर शक्ति कपूर रख लिया।  

साल 1958 में दिल्ली में जन्में शक्ति कपूर के पिता कनॉट प्लेस में दर्जी की दुकान चलाते थे। उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उन्हें इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

'कुर्बानी', 'रॉकी', 'हिम्मतवाला' और 'हीरो' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शक्ति कपूर ने विलेन का किरदार निभाया, जो दर्शकों को पसंद आया। अपनी खलनायकी का बेहतरीन अभिनय कर वह बॉलीवुड के विलेन के रूप में पहचाने जाने लगे।     

90 के दशक के बाद शक्ति कपूर ने कॉमेडी का रुख किया। उन्होंने गोविंदा की 'राजा बाबू' फिल्म में 'नंदू' की भूमिका निभाई और सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने 'इंसाफ', 'बाप नंबरी बेटा 10 नंबरी', 'अंदाज अपना अपना', 'चालबाज' और 'बोल राधा बोल' जैसी फिल्मों में कॉमेडी की है।

Shakti Kapoor
Shakti Kapoor

आज भले ही वह फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनके मशहूर डायलॉग्स 'आंखें निकालकर गोटियां खेलता हूं..'. 'ओ लॉलिता', 'मैं नन्हा सा छोटा सा बच्चा हूं', 'नंदू सबका बंधू' और 'समझता नहीं है यार' आज भी लोगों की जुबां पर कायम है।

Also Read:

Saaho Box Office Collection Day 4: क्या 4 दिन में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी प्रभास की एक्शन ड्रामा फिल्म 'साहो'?

Mukesh Ambani के घर Ganesh Chaturthi की धूम, लेकिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर टिकी सबकी निगाहें

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन