Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: 'यश राज बैनर' से करियर की शुरुआत करने वाली ट्यूलिप जोशी ने बॉलीवुड को क्यों कहा गुडबाय?

Birthday Special: 'यश राज बैनर' से करियर की शुरुआत करने वाली ट्यूलिप जोशी ने बॉलीवुड को क्यों कहा गुडबाय?

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Sep 11, 2019 08:03 am IST, Updated : Sep 11, 2019 09:13 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी आज अपना 38 वां बर्थडे मना रही हैं।

ट्यूलिप जोशी- India TV Hindi
ट्यूलिप जोशी

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्यूलिप जोशी आज अपना 38 वां बर्थडे मना रही हैं। ट्यूलिप जोशी ने साल 2002 में 'यश राज' बैनर के तले बनी फिल्म 'मेरे यार की शादी है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ट्यूलिप ने हिंदी फिल्मों में काम करने के साथ-साथ कन्नड़, तेलगू, मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। ट्यूलिप का जन्म 11 सितंबर 1979 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता गुजराती और मां अरमेनियन हैं। मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से उन्होंने स्कूलिंग और विवेक कॉलेज से मजोरिंग फूड साइंस एंड केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया। ट्यूलिप ने 'फेमिना मिस इंडिया' 2000 में बतौर कंटेस्टेंट पार्टीसिपेट भी किया। ट्यूलिप ने 'फेमिना मिस इंडिया' का खिताब तो अपने नाम नहीं कर पाई लेकिन इसमें पार्टीसिपेट करने का एक फायदा ट्यूलिप को मिला वह यह कि उन्हें बड़े ब्रैंड से एड के लिए ऑफर आने लगे। 

'मेरे यार की शादी है' के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने ट्यूलिप को एक फंक्शन के दौरान देखा था और वहीं पर उन्होंने ट्यूलिप को कहा कि आप मेरे ऑफिस ऑडिशन देने आए। जबकि उस वक्त ट्यूलिप को ठीक से हिंदी बोलने तक नहीं आती थी। इसके बाद ट्यूलिप ने हिंदी की ट्रेनिंग और क्लॉस ली और अपनी डेब्यू फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया और यह फिल्म सुपरहिट  हो गई।

इस फिल्म में ट्यूलिप के अपोजिट उदय चोपड़ा और जिमी शेरगिल थे। पहली फिल्म इतनी बड़ी हिट होने के बाद ट्यूलिप को कई फिल्मों के ऑफर मिले लेकिन उन्होंने 'मातृभूमि' में काम करना ज्यादा पसंद किया। 'कन्या भ्रूण हत्या' पर आधारित इस फिल्म में ट्यूलिप ने कल्कि नाम की लड़की का रोल निभाया है, इस फिल्म की कहानी कुछ इस तरह की होती है कि कल्की के पिता पैसे की खातिर बेटी का सौदा ऐसे घर में कर देते हैं जहां पांच भाइयों से बेटी की शादी कर देते हैं। उसे सप्ताह की हर रात अलग-अलग भाइयों संग गुजारनी होती है। उस वक्त इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। फिल्म का सब्जेक्ट बहुत दमदार था लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

फिल्म मातृभूमि में काम करने के दौरान ही ट्यूलिप को कैप्टन विनोद नायर से प्यार हो गया। विनोद पॉपुलर नॉवेल 'प्राइड ऑफ लॉयन्स' के लेखक होने के साथ-साथ सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं। विनोद साल 1989 से लेकर 1995 तक इंडियन आर्मी में रहे हैं। दोनों करीब 4 साल तक लिव-इन-रिलेशन में रहे, बाद में इन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद से ही ट्यूलिप ने बॉलीवुड से दूरी बना ली और वह पति का बिजनैस संभालती हैं। 

ये भी पढ़े:

पत्नी मान्यता और 'प्रस्थानम' की पूरी टीम के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचे संजय दत्त, सेट पर दिखा संजू बाबा का दमदार लुक

रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी कहानी' कल होगा रिलीज, क्या आपने देखा गाने का ट्रेलर?

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement