इस बार 3 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार बहन-भाई के रिश्ते का प्रतीक है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वादा करता है। इस खास दिन पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी अपने भाई-बहन संग ये पर्व मनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की और फैंस को भी बधाईयां दी। अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान, शिल्पा शेट्टी, सारा अली खान, सुनील शेट्टी और सारा अली खान सहित तमाम सेलेब्स ने खास पोस्ट शेयर किया है।
रक्षाबंधन के खास मौके पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक संदेश साझा किया है। उन्होंने कोरोना की वजह से इस बार राखी नहीं भेज पाने का अफसोस भी जताया है।
ये पढ़िए:
रक्षाबंधन पर अक्षय कुमार की नई फिल्म का ऐलान, बहन अल्का को दिया खास तोहफा