1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हार्दिक पंड्या ने शेयर की बेटे की फर्स्ट फ्लाइट की तस्वीर, मुस्कुराता नजर आया नताशा का दुलारा

हार्दिक पंड्या ने शेयर की बेटे की फर्स्ट फ्लाइट की तस्वीर, मुस्कुराता नजर आया नताशा का दुलारा

 Published : Jan 28, 2021 04:17 pm IST,  Updated : Jan 28, 2021 04:25 pm IST

हार्दिक पंड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये क्यूट सी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने बेटे के साथ फ्लाइट में नजर आ रहे हैं।

hardik pandya- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या Image Source : TWITTER- HARDIK PANDYA

मुंबई: क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने आज अपने बेटे अगत्स्य के साथ एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो और उनका बेटा दोनों फ्लाइट में बैठे नजर आ रहे हैं। हार्दिक ने बताया कि ये उनके बेटे की पहली फ्लाइट है। तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए हार्दिक ने लिखा है- मेरे बॉय की पहली फ्लाइट।

Photos: एयरपोर्ट से जिम तक, अलग-अलग अंदाज में स्पॉट हुईं ये बॉलीवुड हस्तियां 

हार्दिक ने नताशा स्टानकोविक से शादी की है जो एक डांसर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। नताशा ने प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। नताशा बिग बॉस का हिस्सा भी बन चुकी हैं। 30 मई को नताशा और हार्दिक माता-पिता बने हैं।

कैटरीना कैफ ने किसी को गले लगाते हुए शेयर की अपनी तस्वीर, यूजर्स बोले- ये विक्की कौशल है... 

हार्दिक और नताशा अक्सर अपने बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दोनों इस वक्त अपना पैरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन