1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल संग ब्रेकअप पर बोलीं हरलीन सेठी- अच्छा हुआ, ये हुआ

विक्की कौशल संग ब्रेकअप पर बोलीं हरलीन सेठी- अच्छा हुआ, ये हुआ

 Published : Apr 29, 2019 10:38 pm IST,  Updated : Apr 29, 2019 10:38 pm IST

हरलीन सेठी (Harleen Sethi) ने विक्की कौशल संग ब्रेकअप पर एक इंटरव्यू में बात की है।

Harleen Sethi, Vicky Kaushal- India TV Hindi
Harleen Sethi, Vicky Kaushal Image Source : INSTAGRAM

हरलीन सेठी (Harleen Sethi) पिछले कुछ समय से चर्चा में बनी हुई हैं। पहले उनका कोरियोग्राफर मेलविन लुइस के साथ लम्बरगिनी गाने पर डांस पॉपुलर हुआ, उसके बाद वेब सीरीज़ ब्रोकन बट ब्यूटीफुल ने उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ा दी। फिर वह विक्की कौशल संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आईं, लेकिन सबसे ज्यादा वह सुर्खियों में तब रही जब उनका विक्की संग ब्रेकअप हो गया। एक इंटरव्यू में उन्होंने विक्की संग ब्रेकअप के बारे में बात की।

अपने ब्रेकअप पर रहे गॉसिप के बारे में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- ''ईमानदारी से कहूं तो मुझसे ज्यादा मेरे परिवार को इससे फर्क पड़ा। हमारी अपनी पहचान होती है। मेरा नाम एक फिल्म स्टार से जुड़ा था और मैंने अभी तक कोई फिल्म नहीं की है, इसका यह मतलब नहीं है कि मैं किसी से कम हूं। मैं अभी भी खुद से प्यार करती हूं। मैं हरलीन सेठी के नाम से जानी जाना चाहूंगी। मैं हरलीन सेठी हूं। किसो को मेरा एक्स बॉयफ्रेंड बोलना सही नहीं होगा।''

उन्होंने आगे कहा- ''एक एक्टर के लिए यह ज़रूरी है कि वह अपनी निजी ज़िंदगी में हर तरह के इमोशंस से गुजरे। अच्छा हुआ कि ऐसा हुआ।''

कुछ दिनों पहले हरलीन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक तस्वीर के साथ एक कविता लिखी थी, जिसे बहुत सराहना मिली थी। 

आपको बता दें कि विक्की और हरलीन का ब्रेकअप तब चर्चा में आया था, जब उन्होंने इंस्टाग्राम से विक्की को अनफॉलो कर दिया था। एक अवॉर्ड शो में विक्की ने कहा था- ''हां जी, एकदम सिंगल। ये देखो एकदम अकेला।''

Also Read:

दीपिका पादुकोण ने वोट देने के बाद इंस्टाग्राम पर शेयर की सेल्फी, नागरिकता पर सवाल उठाने वालों के लिखा नोट

शाहरुख खान वोट करने अबराम को लेकर पहुंचे, इंस्टाग्राम पर बताई बेटे को ले जाने की वजह

दीपिका पादुकोण ने वोट देने के बाद इंस्टाग्राम पर शेयर की सेल्फी, नागरिकता पर सवाल उठाने वालों के लिखा नोट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन