1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या इस वजह से अलग हो रहे हैं रणवीर और दीपिका?

क्या इस वजह से अलग हो रहे हैं रणवीर और दीपिका?

 Published : Oct 17, 2016 05:08 pm IST,  Updated : Oct 17, 2016 05:08 pm IST

दीपिका पादुोण और रणवीर सिंह के रिश्ते से आज हर कोई वाकिफ है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें छाई हुई हैं कि इन दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि...

Ranveer Singh and Deepika Padukone - India TV Hindi
Ranveer Singh and Deepika Padukone

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुोण और रणवीर सिंह के रिश्ते से आज हर कोई वाकिफ है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें छाई हुई हैं कि इन दोनों के रिश्तों में खटास आ गई है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि इन्होंने अब इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। कहा जा रहा है कि इस समय इनका रिश्त काफी बुरे दौर से गुजर रहा है और टूटने की कगार पर खड़ा है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर को ऐसा लगता है कि दीपिका इन दिनों अपने रिश्ते से ज्यादा अपने करियर को अहमियत दे रही हैं। वह आज कल रणवीर पर भी ध्यान नहीं दे रही हैं और ना ही इन रिश्ते को लेकर अब वह उत्साहित हैं। इन बातों से रणवीर उनसे काफी नाराज हैं।

इसे भी पढ़े:- 

रणवीर कई इवेंट्स के दौरान इशारों में दीपिका से प्यार का इजहार कर चुके हैं। वह काफी बार दीपिका और उनकी फिल्मों की भी तारीफों के पुल बांधते हुए भी नजर आ चुके हैं। इन दोनों के रिलेशनशिप को लेकर न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में चर्चा है। सभी इनके रिश्ते से बखूबी वाकिफ हैं। लेकिन दीपिका को कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते हुए नहीं देखा गया। कहा जा रहा है कि इसी बात से रणवीर परेशान हैं।

रणवीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बेफिक्रे' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। पुछले दिनों इस फिल्म का ट्रेलर पेरिस में एफिल टावर में रिलीज किया गया था। ट्रेलर को दर्शकों के साथ फिल्म जगत की हस्तियों के बीच भी काफी पसंद किया जा रहा है। सई लोगों ने इसकी काफी तारीफें की हैं, लेकिन वहीं दूसरी तरफ दीपिका ने रणवीर की इस फिल्म को लेकर अब तक कुछ भी नहीं कहा है। खबरों के अनुसार रणवीर इस बात के लिए भी उनसे काफी खफा हैं।

वैसे इस साल की शुरुआत में भी ऐसी खबरें आई थीं कि रणवीर और दीपिका ने अलग होने का फैसला कर लिया है। लेकिन बाद में दोनों ने अपने बीच आई दूरियों को कम कर लिया था।

बता दें कि रणवीर और दीपिका इन दिनों संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'पद्मावती' में साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर भी मुख्य किरदार में दिखेंगे, जो दीपिका के पति की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरु की जाने वाली है। उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इनकी ये दूरियां खत्म हो जाएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन