1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 5G के खिलाफ सुनवाई के दौरान बजने लगा जूही चावला का गाना 'घूंघट की आड़ में...'

5G के खिलाफ सुनवाई के दौरान बजने लगा जूही चावला का गाना 'घूंघट की आड़ में...'

 Written By: PTI
 Published : Jun 02, 2021 07:48 pm IST,  Updated : Jun 02, 2021 07:48 pm IST

ऑनलाइन सुनवाई के दौरान न्यायाधीश के निर्देश पर इस शख्स को हटाए जाने के बाावजूद वह दोबारा शामिल होकर बीच-बीच में जूही चावला की फिल्मों के गीत गाने लगा।

जूही चावला- India TV Hindi
जूही चावला Image Source : INSTAGRAM- JUHI CHAWALA

दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय में अभिनेत्री एवं पर्यावरणविद् जूही चावला की 5जी वायरलेस नेटवर्क तकनीक को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान उस समय रूकावट पैदा हो गई, जब एक व्यक्ति ने चावला की पुरानी फिल्मों के गाने गाए। ऑनलाइन सुनवाई के दौरान न्यायाधीश के निर्देश पर इस शख्स को हटाए जाने के बाावजूद वह दोबारा शामिल होकर बीच-बीच में जूही चावला की फिल्मों के गीत गाने लगा।

अभिनेत्री जूही चावला भी दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई के दौरान जुड़ी रहीं। अलग-अलग नामों से सुनवाई में शामिल होने वाले व्यक्ति ने सबसे पहले चावला की मशहूर फिल्म ''हम हैं राही प्यार के'' का ''घूंघट की आड़ में दिलबर का दीदार अधूरा रहता है'' गीत गाया, जिसके बाद उसे सुनवाई से हटा दिया गया। इसके बाद फिर से यह व्यक्ति सुनवाई में जुड़ गया और उनकी एक और फिल्म ''नाजायज'' का ''लाल लाल होठों पे गोरी किसका नाम है'' गाने लगा। दोबारा हटाए जाने पर एक बार फिर व्यक्ति ने ''मेरी बन्नो की आएगी बारात, के ढोल बजाओ जी'' गाया। 

अंत में व्यक्ति ने कहा, ''जूही मैम कहां हैं, मैं उन्हें नहीं देख पा रहा।'' इस पर न्यायाधीश ने इस व्यक्ति की आवाज को बंद करने का निर्देश दिया। चावला ने मंगलवार शाम को स्वयं ही ट्विटर पर अदालत की सुनवाई में शामिल होने के लिए लिंक साझा किया था। न्यायमूर्ति जे आर मिढ़ा ने कोर्ट मास्टर को कार्यवाही रोकने को कहा और दिल्ली पुलिस से संपर्क कर इस व्यक्ति का पता लगाने के निर्देश दिए ताकि उसे इस हरकत के लिए नोटिस जारी किया जा सके। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन