1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से 1 साल से धर्मेंद्र से नहीं मिलीं हेमा मालिनी

कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से 1 साल से धर्मेंद्र से नहीं मिलीं हेमा मालिनी

 Published : Apr 30, 2021 03:55 pm IST,  Updated : Apr 30, 2021 03:57 pm IST

हेमा मालिनी ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ली है।

hema malini dharmedra- India TV Hindi
हेमा मालिनी-धर्मेंद्र Image Source : INSTAGRAM- HEMA MALINI

कोरोना वायरस का खतरे की वजह लोग अपने अपने घरों में हैं और बाहर कम ही निकल रहे हैं, मगर बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अपनों से दूर रहना पड़ रहा है उनमें से एक हेमा मालिनी भी हैं। स्पॉटबॉय को दिए एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने इस बात का खुलासा किया है।

हेमा मालिनी ने कहा- ये उनकी सुरक्षा के लिए अच्छा है, इस वक्त हम उनके साथ समय बिताने से ज्यादा उनके स्वस्थ रहने की कामना कर रहे हैं। हम सब बहुत बुरे संकट से जूझ रहे हैं। धर्मेंद्र लंबे समय से फॉर्म हाउस में रह रहे हैं। सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र ने फैंस को कोरोना वैक्सीन लगवाने की सलाह भी दी है।

धर्मेंद्र ने कहा था- मैं सभी से वैक्सीन लगवाने की सिफारिश करता हूं, खासकर जो बड़े-बुजुर्ग हैं, तभी हम इस वायरस से निपट पाएंगे। धर्मेंद्र ने कहा कि उन्हें दुख होता है जब लोग बिना मास्क के घूमते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन