1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत से प्रभास तक, फिल्मी सितारे इस तरह दे रहे हैं नवरात्रि, गुड़ी पाड़वा और उगादी की शुभकामनाएं

कंगना रनौत से प्रभास तक, फिल्मी सितारे इस तरह दे रहे हैं नवरात्रि, गुड़ी पाड़वा और उगादी की शुभकामनाएं

 Published : Apr 13, 2021 08:48 am IST,  Updated : Apr 13, 2021 10:22 pm IST

आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों में अलग नाम से कई त्यौहार मनाए जा रहे हैं।

कंगना रनौत से प्रभास तक, फिल्मी सितारे इस तरह दे रहे हैं नवरात्रि, गुड़ी पाड़वा और उगादी की शुभकामना- India TV Hindi
कंगना रनौत से प्रभास तक, फिल्मी सितारे इस तरह दे रहे हैं नवरात्रि, गुड़ी पाड़वा और उगादी की शुभकामनाएं Image Source : INSTA-PRABHAS/KANGANARANAUT

आज से देवी नवरात्रि शुरू हो रही है, और हिंदू कैलेंडर नव वर्ष भी आज से ही शुरू हो रहा है। इसके अलावा अलग अलग राज्यों में गुड़ीपड़वा, उगादी, बैशाख और विशू जैसे तमाम पर्व भी हैं। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं और महामारी के बीच हौसला रखने को भी कह रहे हैं। 

अभिनेता रितेश और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने मंगलवार को कोविड की बढ़ती दूसरी लहर के बीच अपने प्रशंसकों का मूड हल्का करने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया और प्रशंसकों को हैप्पी गुड़ी पड़वा कहने के साथ ही नए साल की शुभकामनाएं दीं। वीडियो में 1975 की फिल्म 'धर्मात्मा' से लोकप्रिय ट्रैक 'क्या खोह लगती हो' चलता सुनाई दे रहा है और इस गाने के साथ दंपति गुनगुनाता नजर आ रहा है।

जेनेलिया ने वीडियो को कैप्शन देते हुए कोविड का भी जिक्र किया और कहा कि इस कठिन समय ने हमें कुछ भी सिखाया है और यह आपके प्रियजनों के साथ समय बिताने का समय भी है।

कंगना ने देवी की प्रार्थना करते हुए खुद की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "सभी को गुड़ी पड़वा, नवरात्रि, नववर्ष की शुभकामनाएं। यह छोटी सी देवी की तस्वीर जिसे मेरी मां ने घर छोड़ते वक्त दिया था, बहुत कुछ खो गया, लेकिन यह मेरे साथ रहा। मुझे विश्वास है कि वह मेरी देखभाल करती है। नवरात्रि में यदि आप नहीं जानते कि क्या करना है, अपनी मां की पूजा करें और उनका आशीर्वाद लें।"

हेमा मालिनी ने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए लिखा- सच है, महामारी ने फिर से अपना बदसूरत सिर उठाया है! यह नया साल (उगादी, गुड़ीपड़वा आज मनाया जाता है) तमिल पुथंडु कल, बंगाली पोइला बैशाख, केरल के विशु सभी इस महीने मनाए जाते हैं। आप सभी को एक सुरक्षित और स्वस्थ नव वर्ष की शुभकामनाएं, अपना ख्याल रखें।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कुछ इस अंदाज में फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, आलिया भट्ट की फिल्म RRR का पोस्टर आज होगा रिलीज

कबीर सिंह फेम एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने दी शुभकामनाएं

सोनाली बेंद्रे ने दी शुभकामनाएं

फरहान अख्तर ने किया ट्वीट

शेफाली जरीवाला ने दी फैंस को शुभकामनाएं

गुरमीत चौधरी ने फैंस को दी शुभकामनाएं

एकता कपूर ने इस तरह किया विश

विशाल ददलानी

हंसिका मोटवानी ने दी शुभकामनाएं

रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने भी नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।

महेश बाबू ने दी फैंस को उगादी की शुभकामनाएं

मुग्धा गोडसे

बबिता फोगाट ने दी शुभकामनाएं

रामायण में राम का रोल निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल ने शुभकामना देते हुए लिखा- भारतीय नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ तथा गुड़ी पड़वा महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

Radhe Shyam Poster: 'राधे श्याम' का नया पोस्टर रिलीज, मुस्कुराते नजर आए प्रभास

एक्टर प्रभास ने अपनी फिल्म राधे श्याम के नए पोस्टर के साथ फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

अरमान मलिक

राणा दग्गुबाती

एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने दी बधाई

हुमा कुरैशी वेब सीरीज 'महारानी' में निभाएंगी बिहार की अनपढ़ मुख्यमंत्री का किरदार, टीजर रिलीज

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन