1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रानी मुखर्जी का साथ देने के लिए तैयार हैं टाइगर सलमान खान

रानी मुखर्जी का साथ देने के लिए तैयार हैं टाइगर सलमान खान

 Published : Dec 15, 2017 08:06 pm IST,  Updated : Dec 16, 2017 02:41 pm IST

अभिनेत्रारी नी मुखर्जी का साथ देने के लिए उनके को-स्टार रह चुके टाइगर सलमान खान तैयार हैं।

HICHKI SALMAN KHAN RANI MUKHERJI TIGER ZINDA HAI TRAILER - India TV Hindi
HICHKI SALMAN KHAN RANI MUKHERJI TIGER ZINDA HAI TRAILER

मुंबई: अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' का ट्रेलर अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के साथ रिलीज होगा। 22 दिसंबर को फिल्म 'टाइगर जिंदा है’ रिलीज होनी है। इसी फिल्म के साथ हमें रानी मुखर्जी की हिचकी के ट्रेलर का दर्शन भी होगा। दोनों ही फिल्में यशराज फिल्म्स की हैं। यशराज फिल्म्स ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ‘हिचकी’ का ट्रेलर पहुंचाना चाहते थे इसलिए उन्होंने यह फैसला किया है।

सूत्र ने बताया, "ट्रेलर थिएटर को हिट करने के बाद निर्माताओं ने एक व्यापक रणनीति तैयार की है। रानी प्रचार का नेतृत्व करेंगी और फिल्म के प्रचार के लिए बाहर भी आएंगी। वह इसके लिए उत्साहित हैं।"

HICHKI TRAILER RANI MUKHERJI
Image Source : PTIHICHKI TRAILER RANI MUKHERJI

'हिचकी' सभी बाधाओं के खिलाफ उठाने के लिए धीरज और आत्मविश्वास की मानवीय भावना पर आधारित है। यह फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन