1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुपम खेर संग पहली बार काम करने को लेकर बोले हिमांश कोहली

अनुपम खेर संग पहली बार काम करने को लेकर बोले हिमांश कोहली

 Published : Sep 19, 2017 01:38 pm IST,  Updated : Sep 19, 2017 01:38 pm IST

अनुपम खेर फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा वक्त बिता चुके हैं। इस दौरान वह हर तरह के किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारते हुए नजर आए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता हिमांश कोहली भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।

ANUPAM KHER- India TV Hindi
ANUPAM KHER

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर फिल्म इंडस्ट्री में एक लंबा वक्त बिता चुके हैं। इस दौरान वह हर तरह के किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारते हुए नजर आए हैं। अनुपम किसी भी भूमिका में हो फिल्म में वह अपनी एक अलग ही छाप छोड़ते हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'रांची डायरीज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता हिमांश कोहली भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अनुपम के साथ काम करने को लेकर हिमांश ने बताया कि आगामी फिल्म 'रांची डायरीज' में अभिनेता अनुपम खेर के साथ काम का अनुभव शानदार रहा।

हिमांश ने दिव्या खोसला कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'यारियां' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था और वह पहली बार 'रांची डायरी' में अनुपम के साथ नजर आने वाले हैं। अनुपम संग काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर हिमांश ने कहा, "मेरे अब तक किए कामों में सबसे अच्छा। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने उनके साथ काम किया और जितना सीख सकता था सीखा।" (RK स्टूडियो में लगी आग का बनाया गया कार्टून, भड़क पड़े ऋषि कपूर)

हिमांश का कहना है कि अनुपम के साथ काम करते हुए उन्होंने अभिनय के बारे में बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा, "उनके साथ काम करते हुए मुझे पता चला कि शूटिंग शुरू करने से पहले मुझे अपनी भूमिका की तैयारी किस तरह करनी है।" सात्विक मोहंती के निर्देशन में बनी 'रांची डायरीज' अनुपम द्वारा निर्मित है। हिमांश का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अपने अभिनय कौशल में और निखार लाना पड़ा। 'रांची डायरीज' 5 सितंबर को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन