1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिना खान ने शेयर किया पहली बार एडल्ट फिल्म देखने का अनुभव

हिना खान ने शेयर किया पहली बार एडल्ट फिल्म देखने का अनुभव

 Published : Dec 15, 2018 04:01 pm IST,  Updated : Dec 15, 2018 04:01 pm IST

हिना खान (Hina Khan) ने एक मैगजीन से बात करते हुए अपने पहली बार एडल्ट फिल्म देखने के अनुभव को शेयर किया।

Hina Khan- India TV Hindi
Hina Khan Image Source : INSTAGRAM

हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग कश्मीर की खूबसूरत वादियों में की है। फिल्म के साथ ही वह एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका के रोल में भी नजर आएंगी। हालांकि अभी फिल्म की शूटिंग में बिजी होने के कारण वह इस शो में नजर नहीं आ रही हैं। हिना ने एक मैगजीन से बात करते हुए अपने पहली बार एडल्ट फिल्म देखने के अनुभव को शेयर किया।

हिना ने कहा कि पहली बार एडल्ट फिल्म देखना उनके लिए आंख खोल देने वाला था। उनसे पूछा गया कि वह एक क्या चीज है जो महिलाएं, पुरुषों से छुपा के रखती हैं। इस पर हिना ने कहा- ''महिलाएं सीक्रेट्स और रहस्यों से भरी रहती हैं। इसलिए अहम बातें बताना सही नहीं होगा। लड़कों को लगता है कि वह कमरे में लड़कियों को स्कैन कर रहे हैं, लेकिन असलियत में लड़कियां भी ऐसा कर रही होती हैं। इस दूरबीन से कुछ नहीं छुपता।''

हिना की डेब्यू फिल्म में फरीदा जलाल भी हैं। फिल्म में हिना कश्मीरी लड़की के रोल में हैं। यह एक महिला केंद्रित फिल्म है। टीओआई से बात करते हुए हिना ने कहा था- ''यह महिला केंद्रित कहानी है। यह उस समय की कहानी है जब हम शहरी जीवन, टेक्नॉलजी, कॉम्पटिशन से दूर थे। नए मीडियम में खुद को चैलेंज करने को लेकर मैं उत्साहित भी हूं।''

हिना एक मैगजीन के कवर पेज पर भी आई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं।

इसके अलावा हिना अपने फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रहती हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

Also Read:

प्रियंका-निक, दीपिका-रणवीर की शादी की फोटो से लेकर श्रीदेवी की फैमिली फोटो बनी टॉप इंस्टाग्राम फोटो 2018

क्या हुआ जब रिपोर्टर ने दीपिका पादुकोण से पूछा 'आपकी शादी का जश्न खत्म हो गया?'

श्रीदेवी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए पिंक' के तमिल रीमेक में बोनी कपूर अभिनेता अजीत कुमार को लेंगे

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन