1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन ने की शिक्षण संस्थानों में अशांति की निंदा

प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन ने की शिक्षण संस्थानों में अशांति की निंदा

 Published : Dec 19, 2019 09:07 pm IST,  Updated : Dec 19, 2019 09:07 pm IST

 दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग के बाद चल रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपनी राय जाहिर की है और अब प्रियंका चोपड़ा व ऋतिक रोशन जैसे नामचीन कलाकारों ने भी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

ऋतिक, प्रियंका ने की...- India TV Hindi
ऋतिक, प्रियंका ने की शिक्षण संस्थानों में अशांति की निंदा

मुंबई: दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग के बाद चल रहे राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपनी राय जाहिर की है और अब प्रियंका चोपड़ा व ऋतिक रोशन जैसे नामचीन कलाकारों ने भी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

प्रियंका ने इस विषय पर ट्वीट करते हुए कहा, "हर बच्चों के लिए शिक्षा हमारा सपना है। शिक्षा वह है जो स्वतंत्र रूप से सोचने के लिए उन्हें सशक्त बनाता है। वह अपनी आवाज उठा सकें, अपनी बात रख सकें, हमने इसलिए ही उन्हें बड़ा किया है। एक वृहद लोकतंत्र में, शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठाने वाले का सामना हिंसा से होना गलत है। भारत को बदलने की दिशा में हर आवाज महत्वपूर्ण है।"

प्रियंका के साथ-साथ ऋतिक ने भी इस पर ट्वीट करते हुए कहा, "एक पिता और भारत का एक नागरिक होने के नाते, हमारे देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में फैली अशांति से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। मैं जल्द से जल्द शांति के लौटने की कामना व उम्मीद करता हूं। महान शिक्षक अपने विद्यार्थियों से सीखते हैं। मैं दुनिया के सबसे युवा लोकतंत्र को सलाम करता हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन