1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन के फैन ने बनाया उनके सभी किरदारों का स्पेशल आर्ट पीस, एक्टर ने कहा-शुक्रिया

ऋतिक रोशन के फैन ने बनाया उनके सभी किरदारों का स्पेशल आर्ट पीस, एक्टर ने कहा-शुक्रिया

 Published : May 24, 2020 12:28 pm IST,  Updated : May 24, 2020 12:28 pm IST

ऋतिक रोशन के फैन ने उनके लिए एक स्पेशल आर्ट पीस बनाया है जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

hrithik roshan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन Image Source : INSTAGRAM/HRITHIKROSHAN

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। वह फैन्स से सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े रहते हैं। ऋतिक के फैन्स उनके लिए कई वीडियोज बनाते रहते हैं। शनिवार को ऋतिक ने एक वीडियो शेयर की है जिसमें उनके फैन ने उनके लिए आर्ट पीस बनाया है। वीडियो में कहो ना प्यार है, कोई मिल गया से जोधा अकबर तक के किरदार दिखाए हैं। 

ऋतिक ने फैन को इस आर्ट पीस के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा- बहुत शानदार तरीके से बनाया है। मिस्टर आर.के आदिल। शुक्रिया इसके लिए।

ऋतिक रोशन इस समय अपने बच्चों के साथ घर में ही समय बिता रहे हैं। ऋतिक फैन्स को सोशल मीडिया के जरिए फिट रहने की सलाह दे रहे हैं। हेल्थ टिप्स के साथ वह वर्कआउट वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए  वह 23 घंटों तक व्रत भी रखते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन आखिरी बार सिद्धार्थ आनंद की फिल्म वॉर में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आए थे। इस फिल्म ने भारत में 378.46 करोड़ का बिजनेस किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन