1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन ने 'मोहनजोदाड़ो' के लिए मगरमच्छ से की लड़ाई, देखिए तस्वीरे

ऋतिक रोशन ने 'मोहनजोदाड़ो' के लिए मगरमच्छ से की लड़ाई, देखिए तस्वीरे

 Published : Nov 02, 2015 06:59 pm IST,  Updated : Nov 02, 2015 07:32 pm IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजोदाड़ो’ की शूटींग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने शनिवार को जबलपुर के भेड़ाघाट में कुछ सीन्स शूट किए जिसमें वह मगरमच्छ

ऋतिक रोशन ने...- India TV Hindi
ऋतिक रोशन ने मोहनजोदाड़ो के लिए मगरमच्छ से की लड़ाई

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजोदाड़ो’ की शूटींग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने शनिवार को जबलपुर के भेड़ाघाट में कुछ सीन्स शूट किए जिसमें वह मगरमच्छ के साथ लड़ते हुए नजर आए। खबरों की माने तो इस फिल्म में वह एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन मगरमच्छों के साथ लड़ते हुए दिखेंगे।

यह फाइट सीन शूट करने से पहले फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर मां नर्मदा की पूरे विधि-विधान से पूजा की।

इसे भी पढ़े:- ऋतिक रोशन-पूजा हेगड़े का मोहनजोदाड़ो में होगा लव मेंकिंग सीन

मोहनजोदाड़ो की लगभग साढ़े 4 हजार साल पुरानी प्राचीन सभ्यता का इस शहर से गहरा नाता है। फिल्म की शूटिंग के दैरान यहां की स्वर्गद्वारी, रानी महल का ढ़ांचा, शिला लेख और दत्तात्रेय की गुफांओं का बेहद दिलकश नजारा देखने को मिला।

भेड़ाघाट में इठलाकर बहती हुई नर्मदा नदी और सूरज की रोशनी से चमकती हुई चट्टानों की आशुतोष और ऋतिक ने जमकर तारिफें की। उन्होंने बताया कि भेड़ाघाट जैसी खूबसूरत जगह दुनिया में दूसरी हो ही नहीं सकती।

भेड़ाघाट के लोग बड़ी तादात में फिल्म की शूटिंग देखने के लिए पहुंचे है। भीड़ बेकाबू न हो जाए इसलिए शिवपिंडी पर पुलिस और फिल्म यूनिट के सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

फिल्म के पहले सीन में ऋतिक सिर्फ शेर की खाल पहने हुए नजर आएंगे। और खबरों की माने तो वह इस फिल्म में बाघों के साथ लड़ाई करते हुए भी दिखेंगे जिसके लिए उन्होंने खास प्रशिक्षण लिया हैं। इसके लिए उनकी मदद सेलिब्रिटी फिटनेस प्रशिक्षक सत्यजीत चौरसिया कर रहे थे।

india tv

अगली स्लाइड में देखिए शूटिंग की बाकी तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन