1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'कहो ना प्यार है' के 21 साल पूरे, ऋतिक रोशन ने इस तरह किया याद

'कहो ना प्यार है' के 21 साल पूरे, ऋतिक रोशन ने इस तरह किया याद

 Published : Jan 14, 2021 11:27 pm IST,  Updated : Jan 14, 2021 11:27 pm IST

ऋतिक रोशन ने 21 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था।

Hrthik roshan- India TV Hindi
ऋतिक रोशन Image Source : INSTA- HRITHIK ROSHAN

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने 21 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस मौके को अपने प्रशंसकों के लिए और खास बनाने के लिए अभिनेता ने गुरुवार को अपने बेटों के साथ अपना एक वीडियो साझा किया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में ऋतिक अपने बेटे ह्रेहान और हिृधान के साथ साइकिल की सवारी का लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं।

ऋतिक ने इसके कैप्शन में हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए लिखा है, "हैशटैगडैडीकूल।" जबकि स्क्रीन पर 'हाई ऑन लव' लिखा नजर आ रहा है।

ऋतिक की इस डेब्यू फिल्म को उनके पिता राकेश रोशन ने निर्देशित किया है, जिसमें अभिनेता के विपरीत अमिशा पटेल को कास्ट किया गया था।

हाल ही में ऋतिक ने 10 जनवरी को अपने जन्मदिन पर अपनी अगली फिल्म 'फाइटर' का ऐलान किया, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ काम करते नजर आएंगे। सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के निर्देशक हैं, जिन्होंने साल 2019 में आई ऋतिक की हिट फिल्म 'वॉर' बनाई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन