बॉलीवुड (Bollywood ) अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म सुपर 30 (Super 30) अच्छी कमाई कर रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म में ऋतिक नेआनन्द कुमार (Anand Kumar) की तरह बिहारी हाव भाव लाने और बोली पर खास मेहनत की है। इन दिनों ऋतिक इस मामले पर ट्विटर (Twitter) पर लगातार लिख भी रहे हैं कि कैसे उन्होंने अभ्यास करके बिहारी दिखने औऱ बोलने की कोशिश की है। इसी क्रम में ऋतिक ने एक नया Video शेयर किया है जो यूजर को हंसा रहा है।
Related Stories
ऋतिक ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है - 'उफ् कितनी मेहनत लगती है इन सीन के पीछे'!
Video में ऋतिक ठू ठू वाला एक संवाद बोलने की कोशिश कर रहे हैं और ठू ठू बोलते बोलते उनकी नकली मूंछे निकल रही हैं। अंत में नकली मूंछें एकदम खड़ी हो गई और वीडियो में ऋतिक समेत सभी लोग हंस पड़े। इस वीडियो को देखकर दर्शक भी हंस रहे हैं और वाकई में ऋतिक की दिलेरी देखकर सलाम कर रहे हैं।