1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं यूपी-बिहार का हूं : संजय दत्त

मैं यूपी-बिहार का हूं : संजय दत्त

 Written By: IANS
 Published : Mar 04, 2017 09:12 am IST,  Updated : Mar 04, 2017 09:12 am IST

अभिनेता संजय दत्त शूटिंग के सिलसिले में इन दिनों ताज नगरी आगरा में हैं। फिल्म 'भूमि' से वापसी कर रहे संजय ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं...

sanjay dutt- India TV Hindi
sanjay dutt

आगरा: अभिनेता संजय दत्त शूटिंग के सिलसिले में इन दिनों ताज नगरी आगरा में हैं। फिल्म 'भूमि' से वापसी कर रहे संजय ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं, क्योंकि उनके मातृपक्ष का जुड़ाव इसी क्षेत्र से था। अभिनेत्री नर्गिस और अभिनेता सुनील दत्त के बेटे संजय ने यहां शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मेरी नानी उत्तर प्रदेश से थीं और नाना बिहार के गया से थे, इसलिए मैं भी बिहार और उत्तर प्रदेश से ही हूं।"

'मुन्ना भाई' के नाम से चर्चित अभिनेता ने बताया कि फिल्म की शूटिग अच्छी तरह चल रही है।

अवैध हथियार रखने के जुर्म में सजा काटने के बाद बॉलीवुड में अपनी वापसी कर रहे अभिनेता ने कहा, "पांच साल बाद कैमरे के सामने हूं।" इससे पहले संजय दत्त साल 2014 में फिल्म 'पीके' में एक छोटी सी भूमिका में नजर आए थे।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक उमंग कुमार द्वारा निर्देशित 'भूमि' की कहानी माता-पिता के संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें अदिति राव हैदरी और शेखर सुमन भी नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन