1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. काजोल ने बताया क्यों वो और शाहरुख खान नहीं ले सकते हैं DDLJ की सफलता का क्रेडिट

काजोल ने बताया क्यों वो और शाहरुख खान नहीं ले सकते हैं DDLJ की सफलता का क्रेडिट

 Published : Sep 21, 2018 07:21 pm IST,  Updated : Sep 21, 2018 07:21 pm IST

अपनी आगामी फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' के प्रचार के दौरान गुरुवार को काजोल ने यह बात कही।

DDLJ- India TV Hindi
DDLJ

मुंबई: अभिनेत्री काजोल का कहना है कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की सफलता का श्रेय न तो शाहरुख, न निर्देशक आदित्य चोपड़ा या न वह खुद ले सकती हैं। अपनी आगामी फिल्म 'हेलीकॉप्टर ईला' के प्रचार के दौरान गुरुवार को काजोल ने यह बात कही।

यह पूछने पर कि क्या इस फिल्म का रीमेक संभव है। इस पर काजोल ने कहा, "मुझे लगता है कि इस फिल्म का रीमेक नहीं बनाया जा सकता।"  उन्होंने कहा, "यहां तक की उस समय में हमें नहीं पता था कि हमारी यह फिल्म अच्छी है या बुरी। ईमानदारी से कहूं तो हमने सिर्फ इस फिल्म में काम किया और यह रिलीज हुई।" उन्होंने कहा, "लेकिन इस फिल्म की सफलता इसलिए इतनी बड़ी थी क्योंकि लोगों ने इस फिल्म को पसंद किया था और वे इसे दूसरे ही स्तर पर ले गए थे।"

उन्होंने कहा, "हम ऐसे लोगों से भी मिले, जिन्होंने इस फिल्म को देखने के बाद शादी की और यह फिल्म उनकी अगली पीढ़ी ने भी देखी। इसलिए शाहरुख, आदि या अमरीश (पुरी) या मैं हम में से किसी को भी इसका श्रेय नहीं जाता।"

Also Read: मंटो का मॉर्निंग शो रद्द होने से परेशान हैं नंदिता दास

काजोल का बड़ा बयान , सलमान की तरह हीरोइन की फिल्में 500 करोड़ नहीं कमा सकती

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन