1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 'हेलीकॉप्टर ईला' के प्रमोशन के दौरान काजोल का दिखा बिंदास स्टाइलिश लुक, तस्वीरें देख आप हो जाएंगे फैन

'हेलीकॉप्टर ईला' के प्रमोशन के दौरान काजोल का दिखा बिंदास स्टाइलिश लुक, तस्वीरें देख आप हो जाएंगे फैन

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Sep 20, 2018 08:35 am IST,  Updated : Sep 20, 2018 08:35 am IST

प्रमोशन के दौरान उनका हर एक लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। काजोल का यह ट्रेडिशनल अवतार काफी वायरल हो रहा है।प्रमोशन के दौरान उनका हर एक लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। काजोल का यह ट्रेडिशनल अवतार काफी वायरल हो रहा है।

Kajol- India TV Hindi
Kajol

नई दिल्ली: काजोल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हेलीकॉप्टर ईला को लेकर काफी सुर्खियों में है। इसमें उनका एक चुलबुला अंदाज देखने को मिलेगा। इस फिल्म को लेकर काजलो काफी खुश है। इन दिनों वह अपनी फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी है। प्रमोशन के दौरान उनका हर एक लुक सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। काजोल का यह ट्रेडिशनल अवतार काफी वायरल हो रहा है।

काजोल ने इस लुक में ग्रे कलर का प्रिंटेड अनारकली का अनारकली सूट के साथ खूबसूरत सा दुपट्टा कैरी किया हुआ है। इससे ज्यादा उनकी ईयररिंग्स खूबसूरत लग रही है. जी हां उन्होंने भारी-भरकम ईयररिंग्स पहनी हुई है। जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। (मलाइका अरोड़ा-श्रद्धा कपूर के बाद आलिया भी आईं इस ड्रेस में नजर, इसकी कीमत उड़ा देगी होश )

काजोल के लुक की बात करें तो उन्होंने अनारकली सूट के साथ सिल्वर कलर्ड ईयररिंग्स के साथ लाइट मेकअप और पीच कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है। इसके साथ ही सिल्वर कलर की सैंडल में नजर आईं। (शिल्पा शेट्टी Killer लुक में आईं नजर, इस रेड पैंट की कीमत केवल 2790 रुपए )

अब इस अनारकली सूट की बात करें तो यह फैशन डिजायन पुनीत बालन के 'गुलाबी चौक' कलेक्शन में से एक है। वहीं स्टाइल राधिका मेहरा ने दी है।

वहीं अगर आपको काजलो की ईयररिंग्स पसंद आईं है तो आपको बता दें कि ये सिल्वर स्ट्रीक स्टोर की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल