1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शानदार शख्सियत हैं मोदी, उन्हें नई स्टाइल देना चाहूंगा: आलिम हकीम

शानदार शख्सियत हैं मोदी, उन्हें नई स्टाइल देना चाहूंगा: आलिम हकीम

 Written By: IANS
 Published : Oct 16, 2016 04:32 pm IST,  Updated : Oct 16, 2016 04:32 pm IST

सिलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम को उमर अब्दुल्ला बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं, तो वहीं उन्हें लगता है कि राहुल गांधी को एक हेयरकट की जरूरत है। लेकिन...

Photo: facebook.com/aalim.hk- India TV Hindi
Photo: facebook.com/aalim.hk

मुंबई: सिलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम को उमर अब्दुल्ला बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं, तो वहीं उन्हें लगता है कि राहुल गांधी को एक हेयरकट की जरूरत है। लेकिन, अगर उन्हें किसी राजनेता को स्टाइल करने का मौका मिले तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए स्टाइल करना चाहते हैं। आलिम ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए स्टाइल तैयार करना चाहता हूं। वह एक शानदार शख्सियत हैं। मुझे लगता है कि उनके व्यक्तित्व पर नया प्रयोग बेहद जंचेगा। मुझे लगता है कि राहुल गांधी को एक हेयरकट की जरूरत है।’

सिनेमा से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आमिर ने कहा, ‘मुझे बेहद बनावटी लगता है जब कोई इसलिए कुर्ता पायजामा पहनने लगता है और बोरिंग लुक अपनाने लगता है क्योंकि वह एक राजनेता है। आपको ऐसा करने की क्या जरूरत है? हर व्यक्ति अलग होता है, इसलिए उन्हें अलग अंदाज में स्टाइल अपनानी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘उमर अब्दुल्ला बेहद स्टाइलिश हैं।’ मनोरंजन जगत में आलिम को गायिका कनिका कपूर का स्टाइल बेहद शानदार लगता है, वहीं उन्हें लगता है कि गायक अरिजित सिंह को स्टाइलिस्ट की जरूरत है।

उन्होंने करन जौहर के लिए कहा, ‘मुझे लगता है कि करण को 'कॉफी विद करण' के अपने नए संस्करण के लिए नया हेयरकट आजमाना चाहिए।’ आलिम अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, दिलीप कुमार, सुनील दत्त और विनोद खन्ना जैसी कई दिग्गज हस्तियों के हेयर स्टाइल तैयार किए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन