1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IIFA 2019: दीपिका की ड्रेस संभालते दिखे रणवीर सिंह, लंदन के मैडम तुसाद में जल्द लगेगा वैक्स स्टैचू

IIFA 2019: दीपिका की ड्रेस संभालते दिखे रणवीर सिंह, लंदन के मैडम तुसाद में जल्द लगेगा वैक्स स्टैचू

 Published : Sep 19, 2019 11:39 am IST,  Updated : Sep 19, 2019 12:07 pm IST

रणवीर सिंह को 'पद्मावत' फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि दीपिका को 'चेन्नई एक्स्प्रेस' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का स्पेशल अवॉर्ड मिला।

IIFA Awards 2019: Ranveer Singh and Deepika Padukone- India TV Hindi
IIFA Awards 2019: Ranveer Singh and Deepika Padukone

मुंबई: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के बेस्ट कपल कहे जाते हैं। सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं, बल्कि ऑफस्क्रीन भी दोनों एक-दूसरे से नज़रे नहीं हटा पाते हैं। अरे! ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात की गवाही दे रहा है। दरअसल, रणवीर और दीपिका IIFA 2019 के अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए। इस दौरान रणवीर को सिटिंग एरिया में दीपिका का हाथ पकड़कर बातें करते देखा गया। साथ ही रणवीर पूरे फंक्शन के दौरान दीपिका की ड्रेस भी संभालते नज़र आएं।

दीपिका पादुकोण जहां पर्पल कलर की ड्रेस में गजब ढा रही थीं तो वहीं रणवीर सिंह भी ग्रे और रेड कलर के कॉम्बिनेशन वाले कोट-पैंट में कम हैंडसम नहीं लग रहे थे। दोनों एक-दूसरे से बाते करते हुए कैमरे की नज़रों में कैद हो गए और उनका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि रणवीर सिंह को 'पद्मावत' फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि दीपिका को 'चेन्नई एक्स्प्रेस' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का स्पेशल अवॉर्ड मिला।

Deepika Padukone
Deepika Padukone

Ranveer Singh
Ranveer Singh

रणवीर ने अवॉर्ड मिलने के बाद स्पीच में दीपिका की जमकर तारीफ की। उन्होंने यह भी अनाउंस किया कि जल्द ही लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका स्टैचू लगेगा। बता दें कि वहां पर दीपिका का पहले से ही स्टैचू बना हुआ है। रणवीर ने कहा, '"वाइफ के सामने अब मेरा पुतला होगा, Wow! मेरी पत्नी का स्टैचू सबसे सेक्सी है।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर और दीपिका जल्द ही '83' फिल्म में नज़र आएंगे। इसके अलावा दीपिका 'छपाक' में भी दिखाई देंगी।

Deepika Padukone
Deepika Padukone

Ranveer Singh
Ranveer Singh

Also Read:

IIFA Awards 2019 Winners List: बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट मूवी, बेस्ट डायरेक्टर... पढ़ें पूरी विनर लिस्ट

शोहरत पाने से पहले सड़क पर इस तरह गाती थीं रानू मंडल, क्या देखा है ये Video?

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन