1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इलियाना डिक्रूज ने किया अपने संघर्ष के दिनों का खुलासा

इलियाना डिक्रूज ने किया अपने संघर्ष के दिनों का खुलासा

 Published : Jun 03, 2016 09:57 pm IST,  Updated : Jun 03, 2016 09:57 pm IST

इलियाना डीक्रूज खुद पर इस बात का दबाव महसूस करती हैं कि एक एक्ट्रेस होने के नाते उन्हें हमेशा ही अच्छा दिखते रहना होता है। इस पर इलियाना का कहना है कि...

ileane- India TV Hindi
ileane

मुंबई: बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज खुद पर इस बात का दबाव महसूस करती हैं कि एक एक्ट्रेस होने के नाते उन्हें हमेशा ही अच्छा दिखते रहना होता है। इस पर इलियाना का कहना है कि, “एक अभिनेत्री होने के कारण मैंने हमेशा से यह दबाव महसूस किया है कि मुझे सुंदर दिखना है।“  इलियाना ने बताया कि उन्हें अपनी असामान्य शारीरिक बनावट को स्वीकारने में काफी संघर्ष करना पड़ा है और लंबे समय तक इसे लेकर वह चिंतित भी रही हैं।

इसे भी पढ़े:- सामने आया अक्षय का नया रूप, कहा कि किसी पर हाथ उठाना है गलत

'रुस्तम' की शूटिंग हुई खत्म, एयरफोर्स अफसर के लुक में गजब ढा रहे हैं अक्षय

इलियाना ने कहा, “एक समय था जब मैं बहुत दुबली-पतली थी और लंबे समय तक मैं ऐसी ही रही। तब मेरा वजन बहुत कम था, लेकिन इसके बाद मेरा वजन काफी बढ़ गया और मैं खुद में सोचती थी हे भगवान... मैं कितनी मोटी हो गई हूं। अपनी इस असामान्य शारीरिक काया के बारे में मैं किसी से खुलकर बात नहीं कर पाती थी।“  आगे उन्होंने कहा, “अब मैं ऐसी स्थिति में आ गई हूं कि जैसी मैं दिखती हूं उससे मैं बहुत खुश नहीं हूं। लेकिन, मैं इस पर काम करूंगी। इसे लेकर मुझे कोई पछतावा नहीं है।“

यह पूछे जाने पर कि क्या एक अभिनेत्री होने के नाते उन पर हमेशा से अच्छा दिखने का दबाव रहा है? इस पर इलियाना ने कहा, “बिल्कुल, जब भी मैं बाहर जाती हूं, किसी आम लड़की की तरह मैं भी खुद को आईने में देखती हूं कि मैं अच्छी दिख रही हूं या नहीं। लेकिन इसके बाद जब पत्रकार मेरी आलोचना करते हैं तो मैं खुद से कहती हूं इन तस्वीरों में मैं अलग क्यों दिख रही हूं।“ इलियाना का मानना है कि ऐसी स्थिति में दूसरे क्या सोचते हैं, हमें इस बारे में नहीं सोचना चाहिए। बल्कि अपने खुद के व्यक्तित्व पर भरोसा करना चाहिए।

इलियाना ने ‘मैं तेरा हीरो’, ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’, ‘बर्फी’ और ‘हैप्पी एंडिंग’ जैसी हिन्दी फिल्मों में काम किया है। इलियाना की अगली फिल्म ‘रुस्तम’ है। इस फिल्म  में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन