1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामने आया अक्षय का नया रूप, कहा कि किसी पर हाथ उठाना है गलत

सामने आया अक्षय का नया रूप, कहा कि किसी पर हाथ उठाना है गलत

 Published : May 07, 2016 07:34 pm IST,  Updated : May 07, 2016 07:34 pm IST

पिछले दिनों अक्षय के बॉडीगार्ड ने उनके एक प्रशंसक को घूंसा मार दिया जिसके कारण वह सुर्खियों में छा गए थे। अक्षय कुमार ने कहा कि किसी पर हाथ उठाना गलत है।

akki- India TV Hindi
akki

मुंबई: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। पिछले दिनों अक्षय के बॉडीगार्ड ने उनके एक प्रशंसक को घूंसा मार दिया जिसके कारण वह सुर्खियों में छा गए थे। अक्षय ने बाद में इस मामले को लेकर अपने सभी फैंस से माफी भी मांगी थी। इस पर सुपरस्टार अक्षय कुमार ने कहा कि किसी पर हाथ उठाना गलत है। प्रशंसकों के व्यवहार पर ध्यान दिए जाना जरूरी है। फिल्म 'हाउसफुल 3' से गीत 'टांग उठाके' के लांचिंग कार्यक्रम में कहा, "मैं इससे बात से सहमत हूं कि किसी पर हाथ उठाना गलत है, बल्कि उन पर ध्यान देना चाहिए और उन्हें (बॉडीगार्ड) भी इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए।"

इसे भी पढ़े:- अक्षय से जानिए वो कैसे जमाते हैं हास्य और गंभीर फिल्मों में अभिनय का सिक्का

अक्षय का एक प्रशंसक उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी उनके बॉडीगार्ड ने उसे घूंसा मार दिया, यह पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद अक्षय ने फेसबुक पर इसके लिए माफी भी मांगी।"

प्रशंसकों के अजीब व्यवहार के बारे में अक्षय ने कहा, "लगभग 2-3 साल पहले, मैं कई लोगों से हाथ मिला रहा था तभी अचानक मेरे हाथों से खून निकलने लगा और हर जगह खून-खून हो गया और मैंने महसूस किया कि किसी के नाखूनों के बीच ब्लेड रखा हुआ था और हाथ मिलाते हुए उससे मेरा हाथ कट गया।"

उन्होंने कहा, "आप इसे पागलपन या मूर्खता कह सकते हैं। आपको इन चीजों से बचने की जरूरत है। कलाकारों को इससे चोट लगती है। मैंने बहुत-सी हीरोइनों के साथ गलत होते देखा है, उन्हें ख्याल रखने की जरूरत है। हां, किसी को मारना गलता है और मैं ध्यान रखूंगा कि आगे से ऐसा न हो।"

अक्षय की 'हाउसफुल 3' तीन जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन