1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'जेल जा सकते हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर विनय कटियार का बड़ा बयान

'जेल जा सकते हैं चंपत राय और अनिल मिश्रा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर विनय कटियार का बड़ा बयान

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jul 03, 2026 01:53 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 02:48 pm IST

विनय कटियार ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जेल जा सकते हैं। जानें विनय कटियार ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर क्या-क्या कहा।

Vinay Katiyar Ram Mandir donation theft case- India TV Hindi
विनय कटियार ने चंपत राय को लेकर बड़ा दावा किया। Image Source : ANI

अयोध्या के राम मंदिर को मिले दान में हुई गड़बड़ी के मामले पर बजरंग दल के संस्थापक और बीजेपी नेता विनय कटियार का बड़ा बयान सामने आया है। विनय कटियार ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में चोरी के मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, एडमिनिस्ट्रेटर गोपाल राव और पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा को लेकर कहा कि ये तीनों आने वाले दिनों में जेल जा सकते हैं।

पैसे का गबन तो किया गया है- विनय कटियार

विनय कटियार ने कहा, "यह तो स्पष्ट है कि पैसे का गबन हुआ है। मैंने इस केस को लेकर पीएम मोदी से बात की थी, और उन्होंने पूछा कि भविष्य में क्या होगा। मैंने उनसे कहा कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन हो सकता है कि आगामी दिनों में चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा जेल चले जाएं।"

विनय कटियार ने की कल्याण सिंह की तारीफ

बीजेपी नेता विनय कटियार बोले कि हमने उस जगह के लिए कुर्बानी दी है। हमारे 7-8 लोग वहां शहीद हुए थे। उन्होंने आगे कहा कि कभी कल्याण सिंह ने मुझसे पूछा था, 'आप क्या कर रहे हैं?' तब मैंने कहा था, 'कुछ नहीं हो रहा है; जो भी होगा, भगवान सब ठीक कर देंगे।' कल्याण सिंह बहुत अच्छे शासक और एडमिनिस्ट्रेटर थे।

SIT टीम ने 15 दिन और बढ़ाई जांच की समयसीमा

विनय कटियार ने कहा, "श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए दिए गए दान के कथित गबन की पड़ताल कर रही SIT टीम ने अपनी समयसीमा 15 दिन और बढ़ा दी है। जांच का आज दूसरा दिन है।"

हर पहलू की गहनता से जांच कर रही SIT

गौरतलब है कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को अपनी जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का और वक्त दिया गया है। यह वक्त इसलिए बढ़ाया गया है ताकि SIT अपनी जांच के दायरे को और बढ़ा सके। केस के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर सके। पड़ताल को और बढ़ाया जाएगा ताकि हर पहलू की बारीकी से जांच हो पाए और कोई भी दोषी ना बच पाए।

अविनाश शुक्ला से SOG दफ्तर में हुई पूछताछ

इस बीच, यूपी पुलिस ने आज (शुक्रवार को) राम मंदिर चंदे में कथित रूप से की गई हेराफेरी के केस में अपनी पड़ताल तेज कर दी है। फिलहाल, अयोध्या में SOG के दफ्तर में आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ कर रही है।

(इनपुट- ANI)

ये भी पढ़ें- राम मंदिर में चढ़ावा गिनने का Exclusive Duty Chart आया सामने, चंपत राय के कहने पर अनिल मिश्रा ने RSS-VHP से जुड़े लोगों को रखा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।