1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. SAD: अब 'राज' और 'मर्डर' सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे इमरान हाशमी

SAD: अब 'राज' और 'मर्डर' सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे इमरान हाशमी

 Published : Mar 22, 2017 05:39 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 05:40 pm IST

‘’मैं अपने आपको 'राज' और 'मर्डर' करते हुए अब और नहीं देखना चाहता।''

emraan hashmi- India TV Hindi
emraan hashmi

मुंबई: अभिनेता इमरान हाशमी की अपनी फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं। 'मर्डर' सीरीज और 'राज' सीरीज में इमरान का बोलबाला रहा। लेकिन अब इमरान के फैंस शायद थोड़ा दुखी हो सकते हैं क्योंकि इमरान ने ऐलान कर दिया है कि वो अब रा 'राज' और 'मर्डर' फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं होंगे।

हालांकि 'राज 3' के बाद भी इमरान ने कहा था कि वो अब  इस फ्रेंचाइजी की फिल्मों का हिस्सा नहीं बनेंगे। लेकिन इसके बाद वो 'राज रीबूट' में नजर आए थे। लेकिन अब इमरान ने सोच लिया है कि वो आगे 'राज' और 'मर्डर' की सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे।

इमरान ने एक बयान में कहा, ‘’मैं अपने आपको 'राज' और 'मर्डर' करते हुए अब और नहीं देखना चाहता। वैसे भी मैं 'मर्डर 2' के बाद 'मर्डर 3' का हिस्सा नहीं था।''

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो विक्रम भट्ट. मुकेश भट्ट और महेश भट्ट से नाराज हैं। क्योंकि ऐसी खबरें आ रही थीं कि भट्ट कैंप के साथ इमरान का झगड़ा हो गया है। इस पर इमरान ने कहा, ‘’हमारे बीच कोई विवाद नहीं है। जब भी भट्ट कैंप से कोई फिल्म अनाउंस होती है और अगर मैं उसका हिस्सा नहीं होता तो हमेशा मुझसे ये पूछा जाता है कि क्या हमारे बीच कोई विवाद है। मैं साफ करना चाहता हूं ऐसा कुछ नहीं है। स्टोरी आइडिया ही हमें करीब लाता है, और अभी ऐसा मौका नहीं है।‘’

आपको बता दें, इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरूआत असिस्टैंट डायरेक्शन से की थी।  जिस ‘राज’ सीरीज के लिए इमरान जाने जाते हैं उस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘राज’ के डायरेक्शन को इमरान ने असिस्ट किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन