1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'इंदु सरकार' के पूरे हुए 3 साल, अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने कही ये बात

फिल्म 'इंदु सरकार' के पूरे हुए 3 साल, अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने कही ये बात

 Written By: IANS
 Published : Jul 28, 2020 03:48 pm IST,  Updated : Jul 28, 2020 03:48 pm IST

 फिल्म इंदु सरकार को रिलीज हुए पूरे तीन साल हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने कहा कि वह फिल्म का हिस्सा बन कर बहुत आभारी हैं।

फिल्म 'इंदु सरकार' के पूरे हुए 3 साल, अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने कही ये बात - India TV Hindi
फिल्म 'इंदु सरकार' के पूरे हुए 3 साल, अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने कही ये बात  Image Source : NSTAGRAM/KIRTIKULHARI

 फिल्म इंदु सरकार को रिलीज हुए पूरे तीन साल हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने कहा कि वह फिल्म का हिस्सा बन कर बहुत आभारी हैं। कीर्ति ने कहा, "मैं बहुत अच्छा महसूस करती हूं। मैं फिल्म की हिस्सा बन कर और अपना चरित्र निभा कर बहुत आभारी हूं।"

'पिंक' की अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म 'इंदु सरकार' राजनीति पर आधारित है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन नहीं था कि निर्देशक मधुर भंडारकर उनके लिए हां बोलेंगे।

मुंबई की घातक बाढ़ को हुए 15 साल, ऋतिक रोशन ने यूं बचाई थी एक लड़की की जान

उन्होंने कहा, "जब मुझे इसके लिए पहली बार संपर्क किया गया था, तो मुझे याद है कि मैं बहुत उत्साहित और रोमांचित थी, जो कि अब मैं एक नई फिल्म या प्रोजेक्ट में होने पर महसूस करती हूं। सच कहूं तो मुझे इस चरित्र से बहुत प्यार है। फिल्म इमरजेंसी बेस्ड है। मेरा चरित्र बहुत दयालु है।"

फिल्म इंदु सरकार  में कीर्ति कुल्हारी के अलावा नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर जैसे स्टार्स भी नजर आएं। 

सुशांत बार-बार मेरे बालों को बिगाड़ देते थे: 'दिल बेचारा' को-स्टार साहिल वैद

आईएएनएस इनपुट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन