1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. International Women's Day 2021: बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ यूं कहा-'हैप्पी वूमेंस डे'

International Women's Day 2021: बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ यूं कहा-'हैप्पी वूमेंस डे'

 Updated : Mar 09, 2021 12:02 am IST

इस खास मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी में अहम स्थान रखने वाली महिलाओं के साथ फोटो शेयर कर अपने दिल की बात कही है।

international women's day 2021 bollywood celebs wishes latest news in hindi - India TV Hindi
बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ यूं कहा-'हैप्पी वूमेंस डे' Image Source : TWITTER: KANGANA RANAUT

महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के साथ शांति को बढ़ावा देना है। इस खास मौके पर बॉलीवुड हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी में अहम स्थान रखने वाली महिलाओं के साथ फोटो शेयर कर अपने दिल की बात कही है। साथ ही फैंस को वुमेन्स डे की बधाई दी है।

Happy Women's Day 2021: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन तस्वीरों और कोट्स के जरिए भेजें शुभकामनाएं

International Women's Day 2021: जानें कब हुई अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत

Latest Bollywood News

international women's day 2021 bollywood celebs wishes

Auto Refresh
Refresh
  • 10:14 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

  • 3:40 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    सारा अली खान ने विश किया वीमेंस डे

  • 3:40 PM (IST)
    Posted by Jyoti Jaiswal

    अनुष्का शर्मा का पोस्ट

  • 2:11 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    गौहर खान ने अपनी फोटो शेयर कर खुद को भी हैप्पी वुमेंस डे विश किया है।

  • 1:54 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    महिला दिवस पर अजय देवगन ने ट्वीट किया: 

  • 12:57 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    साउथ स्टार महेश बाबू ने अपनी जिंदगी की तीनों खास महिलाओं यानि मां, वाइफ और बेटी की तस्वीर शेयर कर सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। 

  • 12:56 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    रितेश देशमुख ने महिला दिवस पर लिखा- 'हर सफल महिला के पीछे वो खुद होती है।'

  • 12:38 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    अमिताभ बच्चन ने अपनी मां, वाइफ जया बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय, पोती आराध्या बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली की फोटो शेयर कर लिखा- कह रहें हैं आज 'women's day' है ! ऐ ! केवल एक दिन ? नाह ! प्रतिदिन 'नारी दिवस'

  • 12:34 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    जूही चावला ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि 'तब, अभी और हमेशा यही मैसेज रहेगा। हैप्पी वुमेंस डे।'

  • 12:27 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    तापसी पन्नू ने सभी महिलाओं को वुमेंस डे की बधाई दी है। 

  • 12:11 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    दिशा पटानी ने स्टंट करते हुए अपना वीडियो शेयर कर सभी महिलाओं को हैप्पी वुमेंस डे विश किया है। 

  • 12:09 PM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    माधवन ने अपनी फैमिली के साथ फोटो शेयर की है और कहा है कि हर दिन महिलाओं का दिन होता है। 

     

  • 11:57 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    अनुपम खेर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- आज ऑफिशियल रूप से #अंतरराष्ट्रीयमहिलादिवस है। पर मुझे बचपन से सिखाया गया है कि जो जननी है ,जो जन्म देने की क्षमता रखती है उनका दिन तो रोज़ मनाया जाना चाहिए। यदि परिवार वाले ये सीख अपने बच्चों को, ख़ासकर बेटों को घरों में दें तो महिला दिवस symbolic नहीं बल्कि एक वास्तविकता होगी!

  • 11:56 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    माधुरी दीक्षित ने दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान के साथ भी फोटो शेयर की और उन सभी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी है, जो उनके सफर का हिस्सा रहे हैं और उन्हें हर कदम पर प्रेरित किया है। 

     

  • 11:55 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    ईशा देओल ने अपनी फोटो शेयर कर सभी को वुमेंस डे की शुभकामनाएं दी हैं। 

  • 11:54 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    ट्विंकल खन्ना ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मेरी सलाह? केक का एक टुकड़ा लो, थोड़ी वाइन पियो। एक दिन सब कुछ खत्म हो जाएगा।'

  • 11:52 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    बिपाशा बसु ने लिखा- 'सभी मैजिकल वुमेंस को हैप्पी वुमेंस डे' 

  • 11:52 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    विराट कोहली ने अपनी वाइफ व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी की तस्वीर शेयर कर सभी को वुमेंस डे की शुभकामनाएं दी हैं। 

  • 10:53 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने अपनी फोटो शेयर कर लिखा है- 'जहां महिलाएं होती हैं, वहां जादू होता है। सभी प्यारी, मजबूत और इंडिपेंडेंट महिलाओं को हैप्पी वुमेंस डे। खुद को हर दिन सेलिब्रेट करो।'

  • 10:47 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    दिग्गज अदाकार नीना गुप्ता ने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है- 'और अब मैं और मेरी बेटी हैप्पी वुमेंस डे।'

  • 10:45 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    रिया चक्रवर्ती ने अपनी मां का हाथ थामे हुए एक फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- "हमें महिला दिवस मुबारक हो। मां और मैं.. एक साथ हमेशा.. मेरी ताकत, मेरा विश्वास, मेरा भाग्य.. मेरी मां।" 

  • 10:42 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने 8 मार्च यानि महिला दिवस पर अपने छोटे बेटे की पहली झलक दिखाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस पोस्ट के साथ करीना ने सभी को वुमेंस डे की शुभकामनाएं दी हैं। 

    करीना कपूर ने अपने छोटे बेटे के साथ पहली फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'ऐसा कुछ भी नहीं है, जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं। हैप्पी वुमेंस डे माई लव्स।' 

  • 10:31 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    जाह्नवी कपूर ने अपनी फोटो शेयर करते हुए सभी को महिला दिवस की बधाई दी है। 

     

  • 10:30 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    काम्या पंजाबी ने अपनी बिकिनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सांस लो.. हवा को महसूस करो। ये दुनिया तुम्हारी है। तुम मजबूत हो। तुम खूबसूरत हो। तुम तुम हो। जाओ चिल्लाओ और उन्हें जानने दो कि ये तुम्हारी जिंदगी है। महिलाएं क्या हासिल कर सकती हैं, इसकी कोई लिमिट नहीं है। हैप्पी वुमेंस डे।'

     

  • 10:28 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    दिव्यांका त्रिपाठी ने मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति के गालों को खाने की एक्टिंग कर रही हैं। उन्होंने कैप्श में लिखा- 'आज जिससे तुम प्यार करती हो, उसे खाओ, कोई डाइटिंग नहीं।'

  • 9:43 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    कंगना रनौत ने अपनी मां, बहन और भाभी के साथ फोटोज शेयर की हैं और लिखा है- 'हर दिन महिला दिवस है। मेरी फेवरेट महिलाओं के साथ कुछ खास पलों की तस्वीरें शेयर कर रही हूं और सभी महिलाओं को हैप्पी वुमेन्स डे।'

  • 9:41 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। 

  • 9:40 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने उनका एक वीडियो शेयर कर लिखा- इस महिला दिवस पर एक खास रिक्वेस्ट है, प्लीज सम्मान और एक समानता को सेलिब्रेट करें। शिल्पा ना सिर्फ मजबूत, सक्सेसफुल, इंडिपेंडेंट है, बल्कि रोल मॉडल भी है। ये सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि हर दिन के लिए है। 

  • 9:38 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने महिलाओं को वुमेंस डे की शुभकामनाएं दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन