1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मकबूल' और 'हैदर' जैसी फिल्मों में इरफान खान के साथ काम कर चुके विशाल भारद्वाज ने कहा- मेरा एक हिस्सा भी मर गया

'मकबूल' और 'हैदर' जैसी फिल्मों में इरफान खान के साथ काम कर चुके विशाल भारद्वाज ने कहा- मेरा एक हिस्सा भी मर गया

 Written By: IANS
 Published : Apr 29, 2020 08:14 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 08:14 pm IST

इरफान को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में मंगलवार को कोलन संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था और बुधवार को उनका निधन हो गया।

Irrfan Khan- India TV Hindi
इरफान खान के साथ मेरा एक हिस्सा भी मर गया : विशाल भारद्वाज Image Source : TWITTER

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने दिवंगत इरफान खान के साथ कई बार काम किया था। ऐसे में अभिनेता के निधन पर उनका कहना है कि इरफान के आकस्मिक निधन ने उन्हें तोड़ कर रख दिया है। 

विशाल ने कहा, "मुझे डर था कि वह अपने वक्त से बहुत पहले हमें छोड़कर चले जाएंगे, लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह मेरे लिए इतना विनाशकारी और व्यक्तिगत तौर पर इतना दुखदायी होगा। ऐसा लगता है जैसे मैं दो हिस्सों में बंट गया हूं। उनके साथ मेरा एक हिस्सा मर गया।"

विशाल ने इरफान को 'मकबूल', 'हैदर' और '7 खून माफ' जैसी फिल्मों में निर्देशित किया था।

इरफान को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में मंगलवार को कोलन संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था और बुधवार को उनका निधन हो गया।

अभिनेता कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से ग्रसित थे और उसी के लिए उनका इलाज भी चल रहा था। वह इलाज के लिए विदेश भी गए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन