1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अच्छी कहानियों के लिए किसी भी भाषा में फिल्म करने को तैयार इरफान

अच्छी कहानियों के लिए किसी भी भाषा में फिल्म करने को तैयार इरफान

 Published : Jul 04, 2016 10:20 pm IST,  Updated : Jul 04, 2016 10:20 pm IST

इरफान ने हमेशा ही अपनी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों से सराहना हासिल की है। वह कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता इरफान खान को कभी भी दमदार किरदारों की कमी नहीं रही है।

irrfan- India TV Hindi
irrfan

नई दिल्ली: अभिनेता इरफान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इरफान ने हमेशा ही अपनी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों से सराहना हासिल की है। वह कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता इरफान खान को कभी भी दमदार किरदारों की कमी नहीं रही है। उनका कहना है कि वह दुनियाभर में अच्छी कहानियों का पीछा करते रहेंगे।

इसे भी पढ़े:- 'मदारी' के प्रचार के लिए इरफान खान पहुंचे जयपुर

रजनीकांत की ‘कबाली’ ने चुराया इरफान की ‘मदारी’ का पोस्टर

इरफान ने हाल ही में एक बंग्लादेशी फिल्म और एक यूरोपीय ड्रामा फिल्म पूरी की है। उन्हें फिलहाल अपनी बॉलीवुड की फिल्म ‘मदारी’ और हॉलीवुड की ड्रामा फिल्म ‘इन्फेर्नो’ का इंतजार है। इसमें वह टॉम हैंक्स के साथ नजर आएंगे।

इरफान ने बताया, “मैं हर जगह फिल्में करना चाहता हूं। मैं किसी एक जगह से बंधा हुआ नहीं हूं। मैं एक दिलचस्प फिल्म करने के लिए कहीं भी जा सकता हूं। मैंने अभी एक बंग्लादेशी फिल्म की शूटिंग पूरी की है और अब मैं एक यूरोपीय फिल्म ‘द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स’ कर रहा हूं। मैं हर जगह फिल्में कर रहा हूं।“

बॉलीवुड की बात करें तो, इरफान ने अपनी फिल्म ‘मुंबई मेरी जान’ के निर्देशक निशिकांत कामत के साथ एक बार फिर गठजोड़ करते हुए ‘मदारी’ में काम किया है। इस फिल्म के निर्माताओं में से एक निर्माता इरफान की पत्नी सुतुपा सिकदार भी हैं।

इरफान ने इस कहानी को तैयार किया और निर्देशक की तलाश के दौरान उन्होंने कामत को चुना। ‘फोर्स’ और ‘दृश्यम’ की सफलता के बाद वह खुद को एक विश्वसनीय फिल्मकार के तौर पर स्थापित कर चुके हैं। ‘मदारी’ 15 जुलाई को प्रदर्शित होगी। यह फिल्म एक आम आदमी की ताकत के बारे में है।

इरफान ने कहा, “यह एक आदमी की कहानी है लेकिन इस फिल्म के जरिए हम इस देश के उन लोगों की कहानी बताने की कोशिश कर रहे हैं, जो अपनी ताकत का अहसास किए बिना ही इस पूरे तंत्र द्वारा इस्तेमाल कर लिए जाते हैं। यह इस ताकत के अहसास का सफर है।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन